ऑटो न्यूज़

SIAM Auto Sales: मई में 4 फीसदी बढ़ी वाहनों की बिक्री, यूटीलिटी वाहनों के दम पर तेजी

SIAM Auto Sales: सभी कैटेगरी यानी यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों में सालाना आधार पर मई में वृद्धि दर्ज की गई है। । यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के चलते मई महीने में अबतक की सबसे ऊंची बिक्री दर्ज की गई।

Image

वाहनों की बिक्री बढ़ी

Photo : Times Now Digital

SIAM Auto Sales:देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 3,47,492 यूनिट हो गई है। इसके पहले मई, 2023 में थोक बिक्री कुल 3,34,537 इकाई रही थी। यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के चलते मई महीने में अबतक की सबसे ऊंची बिक्री दर्ज की गई।इसमें सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 1,44,002 इकाइयां बेचीं, जबकि मई, 2023 में यह आंकड़ा 1,43,708 यूनिट थीं।वहीं हुंदै मोटर इंडिया ने मई में 49,151 वाहन बेचे, जबकि मई, 2023 में यह आंकड़ा 48,601 यूनिट थीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 43,218 इकाइयां बेचीं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 32,886 इकाइयों की बिक्री की थी।

कैसा है सेंटीमेंट

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा है कि सभी कैटेगरी यानी यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों में सालाना आधार पर मई में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा यात्री वाहनों में केवल मध्यम वृद्धि देखी गई है, जिसका मुख्य कारण पिछले वर्ष का हाई बेस था। सामान्य से बेहतर मानसून के पूर्वानुमान और नई सरकार द्वारा आर्थिक वृद्धि पर निरंतर जोर दिए जाने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोटर वाहन उद्योग 2024-25 में भी स्थिर वृद्धि की उम्मीद कर रहा है।सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि पिछले महीने यात्री वाहनों की आपूर्ति मई में अबतक की सर्वाधिक थी।उन्होंने कहा कि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, लेकिन यह अब भी मई 2017-18 के स्तर से कम है।

दोपहिया वाहनों की कैसी रही बिक्री

मई में दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 16,20,084 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल समान महीने में यह आंकड़ा 14,71,550 इकाई था। पिछले महीने तिपहिया वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 55,763 इकाई हो गई, जबकि मई, 2023 में यह 48,610 इकाई थी।

मेनन ने कहा कि मई, 2024 में तिपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री मई, 2023 की तुलना में 14.7 प्रतिशत बढ़ी, जो मई में अबतक की सर्वाधिक बिक्री है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article