इस दिवाली खरीदने वाले हैं सेकेंड हैंड कार, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो ठगी से बचेंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 11:27 AM IST

त्योहारों के सीजन में भारतीय ग्राहक सबसे ज्यादा वाहन खरीदते हैं, चाहे वो नया हो या पुराना. दिवाली लगभग आ चुकी है आपको सेकेंड हैंड कार की खरीद से पहले जिन बातों का ध्यान रखना चाहिए, वो यहां हम आपको बता रहे हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • सेकेंड हैंड कार खरीदने वाले हैं तो पढ़ें
  • कुछ टिप्स फॉलो कर खरीदें यूज्ड कार
  • मिलेगी जोरदार डील, ठगी से भी बचेंगे

Guide To Buy Used Car: भारत में नई कारों का बाजार पिछले कुछ सालों में काफी फला-फूला है और दुगनी रफ्तार से आगे बढ़ा है इस्तेमाल की हुई यानी यूज़्ड कारों का बाजार. महामारी के चलते यूज्ड कार सेगमेंट में और तेजी देखने को मिली है, क्योंकि लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह निजी वाहन को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है. सेकेंड हैंड कारों का बोलबाला बाजार में इसीलिए भी है, क्योंकि ये सस्ती होती हैं, इनकी डेप्रिसिएशन वेल्यू भी कम होती है और बीमे का प्रिमियम भी कम आता है. फायदों के साथ सेकेंड हैंड कारों के कुछ नुकसान भी हैं जो कार की हिस्ट्री से संबंधित होते हैं. तो अगर इस नुकसान से बचना चाहते हैं और सबसे अच्छी डील पाना चाहते हैं, इस खबर में हम वो सारी बातें बता रहे हैं जो आपको सेकेंड हैंड कार खरीदते समय ध्यान में रखनी होंगी.

Useful Tips for Buying Used Cars In India

आपको अपना बजट निर्धारित करना होगा कि आपको सेकेंड हैंड कार पर कितनी रकम खर्च करनी है

बजट

सबसे पहले आपको अपना बजट निर्धारित करना होगा कि आपको सेकेंड हैंड कार पर कितनी रकम खर्च करनी है. इसके अलावा सेकेंड हैंड कार बाजार में आप कार के वेरिएंट का चुनाव नहीं कर सकते, ऐसे में आपको उपलब्ध वेरिएंट के साथ ही आगे बढ़ना होगा. तो यहां अपने बजट में कुछ गुंजाइश रखनी होगी कि उपलब्ध सेकेंड हैंड कार को खरीदने के लिए आप बजट से ज़्यादा कितनी राशि खर्च कर सकते हैं.

End of Feed