ऑटो न्यूज़

Upcoming bikes in 2026: नए साल में लॉन्च होंगी ये 5 दमदार बाइक्स, KTM, और Royal Enfield की बाइक शामिल

Upcoming bikes in 2026: इंडियन मार्केट में मोटरसाइकिलों की एक नई खेप आने वाली है, जिसमें कई बड़े ब्रांड 2026 में नए मॉडल लॉन्च करेंगे। इन आने वाली बाइक्स में एडवेंचर-रेडी और कैफे-स्ट्रीट फाइटर्स से लेकर परफॉर्मेंस बाइक्स और बजट फ्रेंडली बाइक शामिल होंगे।

बाइक लॉन्च

बाइक लॉन्च

Upcoming bikes in 2026: बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज है। नए साल की शुरुआत के साथ एक के बाद एक दमदार बाइक्स की लॉन्चिंग होगी। इसमें क्रूजर, एडवेंचर मोटरसाइकिल और स्पोर्ट बाइक शामिल होंगी, जिनकी कीमत 5 लाख रुपये से कम होगी। चाहे आप शहर में आराम से राइडिंग करना चाहते हों या ऑफ-रोड रोमांच, हर किसी के लिए कुछ न कुछ होगा। आइए जानते हैं कि नए साल में भारत में आने वाली कौन-कौन सी मोटरसाइकिल लॉन्च होगी।

KTM RC 390

KTM 390 Duke को हाल ही में रिवाइज़्ड LC4C इंजन के साथ अपडेट करने के बाद, कंपनी 2026 की शुरुआत में पूरी तरह से फेयर्ड RC 390 वर्शन लॉन्च कर सकती है। KTM RC 390 में Duke का 399cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन होने की संभावना है, जो 8,000 rpm पर 45 bhp का पीक पावर आउटपुट और 6,500 rpm पर 39 Nm का टॉर्क देगा। यह बेहतर हैंडलिंग के लिए रिवाइज़्ड ट्रेलिस फ्रेम, बोल्ट-ऑन एल्यूमीनियम सबफ्रेम और अपडेटेड स्विंगआर्म के साथ भी आ सकता है।

KTM RC 160

अगस्त 2025 में लेटेस्ट KTM Duke 160 लॉन्च करने के बाद, उम्मीद है कि नए साल में ब्रांड भारत में इसका फुली फेयर्ड वर्शन, RC 160 लॉन्च करेगा। इसमें 164.2cc, सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन हो सकता है, जो 18.74 bhp का पावर आउटपुट और 15.5 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जिसे स्लिपर और असिस्ट क्लच वाले 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Royal Enfield Bullet 650

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650, इटली में EICMA 2025 में अपना ग्लोबल डेब्यू करने के बाद, जनवरी 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर वायर-स्पोक व्हील्स वाली बुलेट 650 में पारंपरिक ‘बुलेट’ एलिमेंट्स हैं, जैसे पिनस्ट्राइप्स वाला ईयरड्रॉप फ्यूल टैंक, 3D विंग्ड बैज, सिंगल-स्टेप अप बेंच सीट, पारंपरिक नैसेल, अपराइट राइडिंग स्टांस, क्रोम-स्टडेड डुअल एग्जॉस्ट पाइप और रियर ग्रैब हैंडल आदि। ऑनबोर्ड कुछ खास फीचर्स में डुअल-चैनल ABS, LCD डिस्प्ले वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और USB टाइप-C चार्जिंग स्लॉट शामिल होंगे। इस बाइक में भरोसेमंद 648cc पैरेलल-ट्विन पेट्रोल इंजन है जो 7250 rpm पर 46.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 5650 rpm पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ?

BMW F 450 GS

BMW की मिडिलवेट एडवेंचर मोटरसाइकिल जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकती है। कंपनी के कई डीलरों ने देश भर में 50,000 रुपये के टोकन पेमेंट पर F 450 GS के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर अलॉय व्हील्स से लैस, BMW F 450 GS में कई प्रीमियम फीचर्स हैं जैसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 6.5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, राइड मोड्स (रेन, रोड, एंड्यूरो, और एंड्यूरो प्रो), डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), ईजी राइड क्लच (ERC), डायनामिक ब्रेक कंट्रोल (DBC), डायनामिक ब्रेक कंट्रोल (DBC) और ABS प्रो। इसमें 420cc का ट्विन-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 47 bhp और 43 Nm देता है।

Brixton Crossfire 500 Storr

ब्रिक्सटन क्रॉसफायर 500 स्टॉर एक शार्प, स्ट्रीट-ओरिएंटेड बाइक है। यह भी नए साल में लॉन्च हो सकती है। इसे सॉलिड मिड-रेंज परफ़ॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया। यह शहरी और ओपन-रोड राइडिंग दोनों में फिट बैठता है। एग्रेसिव स्टाइलिंग और मैनेजेबल पावर के बीच इसका बैलेंस नए शौकीनों और सस्ते अपग्रेड की तलाश कर रहे अनुभवी राइडर्स, दोनों को पसंद आ सकता है।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article