ऑटो न्यूज़

उर्फी जावेद की नई SUV देखकर बना लेंगे खरीदने का मन, इंजन भी तगड़ा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 11, 2023, 04:35 PM IST

Uorfi Javed ने हाल में अपने लिए नई Jeep Meridian SUV खरीदी है जो काफी प्रीमियम है और दमदार इंजन के साथ बेची जा रही है. इससे पहले उर्फी अमेरिकी कंपनी Jeep की ही Compass चला रही थीं जो अब अपग्रेड हो चुकी है.

Image

जीप मेरिडियन असल में कम्पास का 7-सीटर वेरिएंट है जिसे दिखने में कुछ अलग बनाया गया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्फी जावेद की नई जीप मेरिडियन
  • दिखने में शानदार, फीचर्स जोरदार
  • एक्सशोरूम कीमत 30.10 लाख से शुरु

Uorfi Javed Brings Home New Jeep Meridian SUV: लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली उर्फी जावेद हाल में नई जीप मेरिडियन के साथ नजर आई हैं. उर्फी इससे पहले जीप कम्पास चला रही थीं, ऐसे में अमेरिकी ब्रांड के प्रति इनकी दिलचस्पी नई प्रीमियम एसयूवी में बदलती दिख रही है. हाल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस नई एसयूवी की अनरैपिंग से लेकर केक काटने तक सब दिखा है. दिखने में जीप मेरिडियन बहुत तगड़ी है और इसके साथ उर्फी का तालमेल भी अच्छा नजर आने वाला है.

Uorfi Javed Brings Home New Jeep Merdian Premium SUV

Uorfi Javed Brings Home New Jeep Merdian Premium SUV

7-सीटर कम्पस है नई मेरिडियन

जीप मेरिडियन असल में कम्पास का 7-सीटर वेरिएंट है जिसे दिखने में कुछ अलग बनाया गया है, इसके अलावा एसयूवी के केबिन में भी प्रीमियम फीचर्स की भरमार ग्राहकों को मिलेगी. ये प्रीमियम इंटीरियर एसयूवी के मॉडर्न अंदाज को भी दिखाता है. ऑफ-रोडिंग पसंद है तो ये सबसे जोरदार विकल्पों में एक बनती है और किसी भी तरह की सड़क पर भागने से ये नहीं हिचकिचाती.

कितनी है मेरिडियन की कीमत

उर्फी जावेद ने जो एसयूवी खरीदी है उसके साथ 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है. ये इंजन 170 पीएस ताकत और 350 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांमिशन का विकल्प दिया है. यहां 4 व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है जो इसे चलने में मक्खन बनाता है चाहे पहाड़ी रास्ता क्यों ना हो. नई मेरिडियन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 30.10 ललाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 37.15 लाख रुपये तक जाती है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article