सभी गाड़ियों में 6 एयरबैग्स अनिवार्य नहीं करेगी सरकार, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

बीते कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि भारत सरकार द्वारा सभी कारों में 6 Airbags को जल्द अनिवार्य कर देगी। ताजा जानकारी में सामने आया है कि इस नियम को अनिवार्य नहीं किया जाने वाला। जानें वजह।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश में अनिवार्य नहीं होंगे 6 एयरबैग्स
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया
  • सस्ती कारों की लागत बढ़ जाएगी

6 Airbags Mandatory: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार यात्री कारों में छह एयरबैग अनिवार्य नहीं करेगी। सरकार ने पिछले साल यात्री वाहनों में छह एयरबैग अक्टूबर, 2023 से अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा था। यह सुरक्षात्मक कदम सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा कम करने के लिए उठाया गया था। हालांकि, वाहन कंपनियां इसके अनुपालन को अनिवार्य किए जाने के पक्ष में नहीं थीं। उनका कहना था कि छह एयरबैग को अनिवार्य करने से खासकर छोटी कारों की लागत बढ़ जाएगी।

6 Airbags Mandatory In India

छह एयरबैग को अनिवार्य करने से खासकर छोटी कारों की लागत बढ़ जाएगी

6 एयरबैग अनिवार्य नहीं बनाना चाहते

गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए एयरबैग पर सरकार का रुख साफ करते हुए कहा, ‘‘हम कारों के लिए छह एयरबैग का नियम अनिवार्य नहीं बनाना चाहते हैं।’’ एयरबैग किसी दुर्घटना की स्थिति में यात्री को वाहन के ठोस हिस्सों से सीधी टक्कर से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। हादसे की स्थिति में यह गुब्बारे की तरह खुलकर यात्री को सीधी टक्कर से रोकता है।

End of Feed