'रोड सेफ्टी' को लेकर नितिन गडकरी ने 'टाइम्स ड्राइव' के Brake The Habit Campaign की शुरुआत की

Snapdragon Auto Day Event: 'टाइम्स नेटवर्क' द्वारा आयोजित 'स्नैपड्रैगन ऑटो डे' के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आम जनता के लिए 'ब्रेक द हैबिट' अभियान की शुरुआत की।

Brake The Habit Campaign: स्नैपड्रैगन ऑटो डे (Snapdragon Auto Day) के मौके पर भारत में ऑटोमोटिव क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रमुख बिंदुओं के बारे में चर्चा की गई। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण सड़क सुरक्षा उपायों और जिम्मेदार ड्राइविंग को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया 'ब्रेक द हैबिट' अभियान था और साथ ही सड़क सुरक्षा पर एक गीत 'परवाह' (Parvaah) भी प्रस्तुत किया गया इसके अलावा, उन्होंने टाइम्स ड्राइव एआई (Times Drive AI) और इसके काम करने के तरीके पर भी प्रकाश डाला।

Brake The Habit Campaign

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'ब्रेक द हैबिट' अभियान की शुरुआत की

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण (Major Highlights Of The Evening)

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आम जनता के लिए 'ब्रेक द हैबिट' अभियान (Brake The Habit Campaign) की शुरुआत की। इस अभियान में सामाजिक पहलों, सामग्री और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने हेतु जमीनी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

End of Feed