10 लाख रुपए से कम में हैं ये 5 बेस्ट हैचबैक कारें, इंजन से लेकर फीचर्स भी दमदार
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Dec 23, 2025, 05:27 PM IST
10 लाख रुपए तक के बजट में हैचबैक को लेकर मार्केट में कई विकल्प मिलते हैं, लेकिन अगर आप कम बजट में ऐसे हैचबैक की तलाश में हैं, जिनमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है तो आप मारुति सुजुकी से लेकर टाटा और हुंडई के विकल्प पर जा सकते हैं।
साल खत्म होने से पहले बजट सेगमेंट की गाड़ियों पर कंपनियां ग्राहकों को बंपर छूट दे रही हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनके लिए घर से बाहर निकलने के साथ ही शहर का ट्रैफिक एक आम बात है तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। हैचबैक को ट्रैफिक की स्थितियों को ध्यान में रख कर चालक की सुविधा के हिसाब से ही डिजाइन किया जाता है। हैचबैक एक किफायती विकल्प है और आपके लिए एक रेगुलर कम्युटिंग का काम भी कर सकता है। वहीं अगर आपकी कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है तो यह आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना सकता है। आपकी बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की परेशानी भी खत्म हो जाएगी। हम आपको 10 लाख रुपए तक की कीमत पर पांच बेस्ट हैचबैक ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto k10)
लिस्ट में सबसे पहला नाम मारुति सुजुकी ऑल्टो k10 का आता है। मारुति की इस कार को लॉर्ड ऑटो कहा जाता है। एक प्रैक्टिकल हैचबैक दिखने में भले ही छोटी दिख सकती है लेकिन यह चालक के लिए एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प बनती है। यह कार आपके रोजना के कम्युटिंग को हैंडल कर सकती है। इसके अलावा, यह कार बिना किसी हाई-एंड टेक के पहाड़ी रास्तों से जुड़ी चुनौतियों का भी सामना कर सकती है। मारुति की यह कार दो वेरिएंट VXi (O) और VXi+ (O) में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 4.95 लाख और 5.45 लाख रुपए पड़ती है।
टाटा टियागो (Tata Tiago)
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली बेस्ट हैचबैक कार में टाटा टियागो का नाम भी शामिल है। इस कार को कई फैक्टर की वजह से एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पेट्रोल और पेट्रोल -सीएनजी पावरट्रेन विकल्प के साथ मौजूद है। कार में एक ही सिंगल पैकेज में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और सीएनजी का उपलब्ध होना इसे एक बेहतर विकल्प बनाता है। कार मॉडर्न टेक और 4 स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इस कार के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट XTA, XZA, XZA NRG, XTA CNG, XZA CNG और XZA NRG CNG हैं। इनकी एक्स शोरूम कीमत 6.31 लाख रुपए से शुरू होकर 8.10 लाख रुपए तक जाती है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)
लिस्ट में तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट का नाम आता है। मारुति की यह कार भारतीय बाजारों में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल है। मारुति की यह हैचबैक एक एफिशिएंट और प्रैक्टिकल कार है। कार टचस्क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और वायरलेस फोन चार्जर जैसे कई शानदार फीचर्स के साथ आती है। स्विफ्ट के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट 7.04 लाख रुपए से शुरू होकर 8.65 लाख रुपए एक्स शोरूम कीमत पर आते हैं।
हुंडई आई20 (Hyundai i 20)
इस लिस्ट में हुंडई आई20 का नाम भी आता है, जो कि न केवल एक गुड लुकिंग कार है बल्कि एक बड़ी संख्या में चालकों के लिए वेल इंजीनियर्ड प्रोडक्ट भी है। हुंडई की यह कार टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स के साथ आती है। आई20 का ऑटोमैटिक वेरिएंट 8.13 लाख रुपए से लेकर 10.52 लाख रुपए के एक्स शोरूम कीमत पर आते हैं
सिट्रोएन C3X (Citroen C3X)
सिट्रोएन C3X मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई की तरह एक पॉपुलर कार तो नहीं है लेकिन यह 10 लाख रुपए से कम के बजट में आपके लिए एक प्रैक्टिकल कार का विकल्प बन सकती है। कार टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है, जिससे यह कार आपको एक स्पॉर्टी फील देगी। कार कई शानदार फीचर्स के साथ आती है। पेट्रोल फ्यूल के साथ कार की एक्स शो-रूम कीमत 9.05 लाख रुपए पड़ती है।