ऑटो न्यूज़

अल्ट्रावॉयलेट ने शुरू किया इलेक्ट्रिक बाइक का निर्यात, F77 का लुक देख चौंक जाएंगे

Ultraviolette automotive begins export: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने यूरोपीय संघ (ईयू) के बाजारों के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की पहली खेप को रवाना किया। कंपनी ने बयान में कहा कि भारत में निर्मित, उच्च प्रदर्शन वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के निर्यात से वैश्विक ईवी उद्योग में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

Image

अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने अपनी ई-मोटरसाइकिल F77 माक 2 का निर्यात शुरू कर दिया।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अल्ट्रावॉयलेट ने शुरू किया निर्यात
  • गजब की दिखती है F77 बाइक
  • इसे देख विदेशी भी चौंक जाएंगे

Ultraviolette Automotive Begins Export: इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने मंगलवार को अपनी ई-मोटरसाइकिल एफ77 माक 2 का निर्यात शुरू कर दिया। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने यूरोपीय संघ (ईयू) के बाजारों के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की पहली खेप को रवाना किया। कंपनी ने बयान में कहा कि भारत में निर्मित, उच्च प्रदर्शन वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के निर्यात से वैश्विक ईवी उद्योग में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

अल्ट्रावॉयलेट का विस्तार

कुमारस्वामी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “यूरोपीय बाजार में अल्ट्रावॉयलेट का विस्तार भारत के मोटर वाहन उद्योग के लिए एक निर्णायक क्षण है, जो वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने की हमारे देश की क्षमता को प्रदर्शित करता है।” कुमारस्वामी और कंपनी के अधिकारियों के अलावा बेंगलुरु स्थित कंपनी के विनिर्माण संयंत्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में कर्नाटक के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एम बी पाटिल भी शामिल हुए।

निर्यात की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह (निर्यात की शुरुआत) इस बात का उदाहरण है कि कैसे भारतीय स्टार्टअप इलेक्ट्रिक परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवोन्मेषण को आगे बढ़ा रहे हैं। यह निर्यात पहल भारत को वैश्विक ईवी विनिर्माण केंद्र बनाने के हमारी सरकार के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।” अल्ट्रावॉयलेट के सह-संस्थापक नीरज राजमोहन ने कहा कि यूरोप में कंपनी का प्रवेश वैश्विक बाजारों के लिए भारत में डिजायन इलेक्ट्रिक वाहनों को वितरित करने की इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article