Audi India price hike 2025: 15 मई से ऑडी की कारें होंगी महंगी! जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत और क्यों

Audi India price hike 2025: ऑडी इंडिया ने विदेशी मुद्रा दरों और लागत में बढ़ोतरी के कारण सभी कारों की कीमत में 2% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 15 मई 2025 से लागू होगी। कंपनी ने हाल ही में बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 मई से ऑडी की सभी कारें 2% तक महंगी होंगी।
  • Q7 और Q8 जैसे मॉडल्स की डिमांड से बिक्री में 17% की बढ़त।
  • पुरानी लग्जरी कारों के सेगमेंट में भी 32% तक की ग्रोथ।

Audi India price hike 2025: जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी इंडिया ने घोषणा की है कि वह 15 मई 2025 से अपने सभी मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 2% तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने मूल्यवृद्धि की वजह विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव और इनपुट लागत में वृद्धि को बताया है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कंपनी और उसके डीलर नेटवर्क को सतत विकास के लिए यह कदम जरूरी है, साथ ही वे ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Audi, Audi India Price Hike May 2025

2024 में ऑडी इंडिया ने 5,816 यूनिट्स की बिक्री कर देश में 1 लाख कारों की बिक्री का मुकाम भी हासिल किया।

कंपनी ने साल 2025 की पहली तिमाही में 1,223 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि पिछले साल की तुलना में 17% अधिक है। इसमें खास योगदान Q7 और Q8 जैसे लोकप्रिय मॉडल्स की बढ़ती मांग का रहा है।

End of Feed