Audi India price hike 2025: जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी इंडिया ने घोषणा की है कि वह 15 मई 2025 से अपने सभी मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 2% तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने मूल्यवृद्धि की वजह विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव और इनपुट लागत में वृद्धि को बताया है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कंपनी और उसके डीलर नेटवर्क को सतत विकास के लिए यह कदम जरूरी है, साथ ही वे ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम रखने की कोशिश कर रहे हैं।
कंपनी ने साल 2025 की पहली तिमाही में 1,223 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि पिछले साल की तुलना में 17% अधिक है। इसमें खास योगदान Q7 और Q8 जैसे लोकप्रिय मॉडल्स की बढ़ती मांग का रहा है।
ऑडी प्री-ओन्ड कार सेगमेंट में भी शानदार प्रदर्शन रहा, जहां मार्च तिमाही में 23% और साल 2024 में 32% की बढ़ोतरी देखी गई। ऑडी इंडिया का लक्ष्य है कि अपने 26 शोरूम के नेटवर्क को और विस्तार कर, देश भर में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
2024 में ऑडी इंडिया ने 5,816 यूनिट्स की बिक्री कर देश में 1 लाख कारों की बिक्री का मुकाम भी हासिल किया।
IANS इनपुट के साथ
