महिलाओं के लिए कैसे कारगर साबित हो रही है बाइक टैक्सी, ऊबर ने जारी की रिपोर्ट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 15, 2023, 04:49 PM IST

कैब एग्रिगेटर और राइड हेलिंग ऐप ऊबर ने जानकारी दी है कि बाइक टैक्सी किस तरह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता कर रही हैं। कंपनी ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए इसकी विस्तार से जानकारी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कारगर है राइड हेलिंग ऊबर सर्विस
  • महिलाओं को बना रही है इंडिपेंडेंट
  • कंपनी ने जारी की रिसर्च रिपोर्ट

Ride Hailing Uber App Service: भारत के मशहूर राईड-हेलिंग ऐप ऊबर ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट का अनावरण किया, जो महिलाओं को सशक्त बनाने तथा भारत में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने में राईड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स की बदलावकारी भूमिका पर रोशनी डालती हैं। यह रिपोर्ट ‘राईड हेलिंगः अ प्लेटफॉर्म फॉर वुमेन्स इकोनोमिक अपॉर्च्युनिटीज़ इन इंडिया’ बताती है कि किस तरह ये सर्विसेज़ अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यबल में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह अध्ययन बताता है कि कैसे राईड-हेलिंग सेवाएं महिलाओं के लिए काम करने की प्रक्रिया को आसान बना रही हैं और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर सफलता की नई उंचाईयों को छू रहीं हैं।

Uber Bike Service

कंपनी ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए इसकी विस्तार से जानकारी दी है

ऊबर के लिए गर्व की बात

प्राभजीत सिंह, प्रेज़ीडेन्ट, ऊबर इंडिया एवं साउथ एशिया ने कहा, ‘‘भारत की आर्थिक क्षमता का सदुपयोग करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यबल में शामिल करना ज़रूरी है। ऑक्सफोर्ड इकोनोमीज़ द्वारा किया गया यह अनुसंधान बताता है कि कैसे परिवहन के सुरक्षित एवं भरोसेमंद विकल्पों की कमी के चलते महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलकर काम पर जाना मुश्किल होता है। यह देखकर अच्छा लगता है कि ऊबर एवं राइड के अन्य विकल्प महिलाओं को परिवहन के सुरक्षित एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध कराकर ‘जेंडर कम्यूट गैप’ को दूर करते हैं। फिर चाहे उन्हें अपने गंतव्य तक सीधे पहुंचना हो या नज़दीकी मास ट्रांज़िट स्टेशन तक। ऊबर के लिए गर्व की बात है कि भारतीय महिलाएं आज और आने वाले कल में देश की आर्थिक सफलता की कहानी में योगदान दे रही हैं।’’

End of Feed