Upcoming Cars in India 2026: 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। इस साल ऑटो मार्केट में काफी हलचल देखने को मिली। अब नए साल को लेकर ऑटो कंपनियों ने कमर कस ली है। तमाम कंपनियां अपने नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें मारुति, टाटा, महिंद्रा, किआ से लेकर तमाम कंपनियों के नाम है। आज हम आपको नए साल में महिंद्रा और किआ की आने वाले गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। इनमें ज्यादतर एसयूवी होने वाली है।
अपकमिंग कार
महिंद्रा XUV 7XO
महिंद्रा XUV700 को 'XUV 7XO' नाम से लॉन्च करने जा रही है। XUV 7XO के कैमॉफ्लाज्ड टेस्ट मॉडल से पता चलता है कि इसका एक्सटीरियर बदला गया है। फ्रंट एंड नए ग्रिल और बड़े एयर इंटेक के साथ ज्यादा शार्प दिखता है, जबकि हेडलाइट्स में ट्विन-पॉड डिजाइन अपनाया गया है। सिग्नेचर C-शेप DRL को ज्यादा शार्प रूप में बरकरार रखा गया है और इसके साथ एक कनेक्टेड लाइट बार भी हो सकता है। पीछे की तरफ, नई टेल-लैंप इसी अपडेटेड डिज़ाइन लैंग्वेज को फॉलो करती हैं। नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स के साथ-साथ रिवाइज्ड बंपर की भी उम्मीद है। पावरट्रेन में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, और 6- या 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन का ऑप्शन भी वैसा ही रहेगा। महिंद्रा की यह एसयूवी जनवरी 2026 में लॉन्च होगी। अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये से 24 लाख रुपये (एक्स शो—रूम) होने की उम्मीद है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट
स्कॉर्पियो-एन का फेसलिफ्ट मॉडल 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि लाइटिंग, ट्रिम एलिमेंट्स और व्हील डिजाइन में बदलाव होंगे। अंदर, थार रॉक्स से 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन और कुछ और बेहतरीन फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, जिसमें बाद वाले में 4x4 का ऑप्शन मिलेगा। अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये से 26 लाख रुपये (एक्स शो—रूम) होने की उम्मीद है।
किआ की ये गाड़ियां होंगी लॉन्च
2026 किआ सेल्टोस
सेकंड-जेन किआ सेल्टोस 2 जनवरी को लॉन्च होगी। इसकी कीमत 12 लाख-22 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है। यह पिछले मॉडल से बड़ी है, जिससे केबिन स्पेस बेहतर हुआ है। इंटीरियर बिल्कुल नया है, जिसमें सिरोस से इसका ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले लिया गया है। इसके ओवरऑल फिट और फिनिश में भी सुधार हुआ है।
2026 किआ सिरोस EV
सिरोस को 2026 में एक ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट मिलेगा।
Q2 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है और कीमत 15 लाख-18 लाख रुपये के बीच होगी। यह अपना K1 प्लेटफॉर्म दुनिया भर में उपलब्ध हुंडई इंस्टेर EV के साथ शेयर करेगा और उसी 42kWh और 49kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकता है। रेंट 300km से 355km मिल सकती है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह अपना बॉक्सी सिल्हूट बनाए रखेगा।
2026 किआ सोरेंटो
H2 2026 में लगभग 35 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के साथ आने की उम्मीद है
किआ जीप मेरिडियन और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारों को टक्कर देने के लिए सोरेंटो को लोकलाइज करने, या इसके प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई SUV पेश करने पर काम कर रही है। 2026 की दूसरी छमाही में इस गाड़ी को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ग्लोबली, सोरेंटो में किआ की जानी-पहचानी डिजाइन लैंग्वेज है, जिसमें वर्टिकली ओरिएंटेड LED हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स, एक चौड़ी आयताकार ग्रिल और C-पिलर पर एक खास मोड़ मिलता है। अंदर, इसमें कर्व्ड डिस्प्ले में दो 12.3-इंच की स्क्रीन हैं, जबकि फीचर सेट में लेवल 2 ADAS शामिल है। शुरुआती कीमत 35 लाख रुपये होने की उम्मीद है
