ऑटो न्यूज़

Royal Enfield की ये हैं 5 सबसे फ्यूल-एफीशिएंट बाइक, देती है बेस्ट माइलेज

Royal Enfield Bike: भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक काफी लोकप्रिय है। इसके चलते Royal Enfield बाइक की बिक्री लगातार बढ़ ही रही है। समय के साथ्ज्ञ कंपनी बुलेट की अलग-अलग मॉडल लॉन्च करती है। कंंपनी को ​को​शिश अलग-अलग राइडिंग जरूरतों को पूरा करने वाली बाइक लॉन्च करने की रही है।

बुलेट

बुलेट

Royal Enfield Bike: युवाओं में रॉयल एनफील्ड की बाइक काफी लोकप्रिय है। इसके चलते Royal Enfield बाइक की बिक्री लगातार बढ़ ही रही है। इसको देखते हुए रॉयल एनफील्ड बाजार में अलग-अलग मॉडल लॉन्च कर रही है। ये मोटरसाइकिलें अलग-अलग राइडिंग जरूरतों को पूरा करते हुए अलग-अलग माइलेज देती हैं, जैसे शहर में रोजाना आने-जाने से लेकर टूरिंग और एडवेंचर राइडिंग तक। अगर आप रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं और बेस्ट फ्यूल-एफीशिएंसी भी चाहते हैं तो आपको कौन सी बाइक खरीदनी चाहिए? अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो चलिए हम आपका काम आसान कर देते हैं। हम आपको रॉयल एनफील्ड की 5 बाइक बता रहे हैं जो माइलेज देने में चौपिंयन हैं।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में ब्रांड की लाइनअप में सबसे ऊपर है। कंपनी का दावा हे कि यह बाइक 41.55 km/l की माइलेज देती है। 349cc J-सीरीज इंजन से चलने वाली यह बाइक फाइव-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसकी आरामदायक ट्यूनिंग और स्टेबल क्रूजिंग ओवरऑल फ्यूल इकोनॉमी देने में मदद करती है।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350

हंटर 350 को शहरी इस्तेमाल और आसान हैंडलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 36.2 km/l का माइलेज देती है। इसमें दूसरे 350cc मॉडल वाला ही 349cc J-सीरीज इंजन है, लेकिन इसका वजन कम है। यह इसे शहर में आने-जाने के लिए उपयुक्त बनाता है और साथ ही अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी भी बनाए रखता है।

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350

हाईवे टूरिंग के लिए बनी, मेटियोर 350 36.2 km/l का माइलेज देती है। इस मोटरसाइकिल में जाना-पहचाना 349cc का इंजन है जिसे लगातार क्रूजिंग और स्मूथ थ्रॉटल रिस्पॉन्स के लिए ट्यून किया गया है। इसका गियरिंग और इंजन की खासियतें लंबी राइड और रोजाना इस्तेमाल के दौरान लगातार फ्यूल कंजम्पशन कम बनाए रखने के लिए हैं।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350

बुलेट 350 में ट्रेडिशनल स्टाइलिंग के साथ मॉडर्न मैकेनिकल अपडेट्स हैं, जिसमें J-सीरीज 349cc इंजन शामिल है। यह 36.2 km/l का माइलेज देती है, जो दूसरी 350cc मॉडल्स के जैसा ही है। बेहतर रिफाइनमेंट और फ्यूल इंजेक्शन पुरानी जेनरेशन की बुलेट मोटरसाइकिलों की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी देने में मदद करते हैं।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450

हिमालयन 450 इस लिस्ट में सबसे कम फ्यूल एफिशिएंट बाइक है, जिसका माइलेज 30 km/l बताया गया है। इसमें एक नया 452cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो परफॉर्मेंस और टूरिंग कैपेबिलिटी पर फोकस करता है। ज़्यादा डिस्प्लेसमेंट और एडवेंचर-फोकस्ड सेटअप मैक्सिमम फ्यूल एफिशिएंसी के बजाय पावर और वर्सेटिलिटी को प्राथमिकता देते हैं।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article