Toyota Urban Cruiser Ebella vs Hyundai Creta Electric : दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में कौन-सी ज्यादा दमदार
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 21, 2026, 03:45 PM IST
Toyota Urban Cruiser Ebella vs Hyundai Creta Electric : हाल ही में पेश हुई Toyota Urban Cruiser Ebella टोयोटा की भारतीय ग्राहकों के लिए पहली ईवी है। इस ईवी की कीमतों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसका मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद Hyundai Creta Electric से हो रहा है।
कौन-सी इलेक्ट्रिक एसयूवी ज्यादा दमदार (Photo : Brands)
Toyota Urban Cruiser Ebella vs Hyundai Creta Electric : टोयोटा इंडिया ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी पहली ईवी Urban Cruiser Ebella पेश कर चुकी है। इस ईवी का मुकाबला मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से होगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी Urban Cruiser Ebella की कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फीचर्स और डिजाइन, बैटरी-रेंज और परफॉर्मेंस को लेकर Urban Cruiser Ebella और Hyundai Creta Electric के बीच अंतर समझ सकते हैं-
डिजाइन और प्लेटफॉर्म
सबसे पहले दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन और प्लेटफॉर्म की बात करें तो Urban Cruiser Ebella एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार है और इसका फ्रंट हैम्पर-स्टाइल डिजाइन, LED हेडलैम्प और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स इसे एक मॉडर्न ईवी लुक देता है। वहीं Hyundai Creta Electric पारंपरिक Creta silhouette पर आधारित है, लेकिन इसमें EV-स्पेसिफिक डिजाइन टच जैसे बंद ग्रिल जिसमें चार्जिंग पोर्ट इंटीग्रेटेड है और पिक्सल-इनस्पायर्ड बम्पर डिटेल्स शामिल हैं, जो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का रूप देता है।
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर और फीचर्स के मामले में दोनों SUV में ड्यूल-डिस्प्ले सेटअप मिलता है, लेकिन अंतर जरूर दिखते हैं। Ebella में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन मिलती है, साथ ही पैनोरामिक रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और फ्लोटिंग सेंट्रल कंसोल जैसी अपग्रेड मिलते हैं। वहीं Creta Electric भी ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन के साथ आती है और इसके साथ i-Pedal एक-पेडल ड्राइव, V2L (Vehicle-to-Load) जैसी तकनीकें भी प्रदान करती है, जो शहर में ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाती हैं।
परफॉर्मेंस और रेंज
परफॉर्मेंस और रेंज की बात करें तो दोनों EV में अंतर देखने को मिलता है। Ebella में 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनमें 543 किमी तक की ARAI-क्लेम्ड रेंज है, जिससे यह लंबी यात्राओं के लिए आकर्षक विकल्प बनता है। दूसरी ओर Creta Electric के बैटरी पैक (42 kWh / 51.4 kWh) के साथ लगभग 473 किमी तक की रेंज का दावा है। इसका टॉर्क आउटपुट ज्यादा (255 Nm) होने की वजह से ड्राइविंग परफॉर्मेंस में थोड़ी बेहतर मिलती है। दोनों EV AC और DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स
सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दोनों SUV में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Urban Cruiser Ebella में 7 एयरबैग्स, ABS, EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और Level-2 ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स हैं, जिनमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। Creta Electric की बात करें तो इस एसयूवी में 6 एयरबैग्स, Safe Exit Warning (SEW), और Hill-Start Assist जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
ब्रांड और मार्केटिंग पोजिशनिंग
Creta Electric पहले से ही बाजार में उपलब्ध है और हुंडई के मजबूत सर्विस नेटवर्क और ब्रांड रिकॉल के साथ एक जाना-पहचाना विकल्प है। दूसरी ओर Toyota Urban Cruiser Ebella एक नया एंट्री मॉडल है, जो डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म और लंबी रेंज के साथ प्रतिस्पर्धा में उतर रही है।