खत्म हुआ इंतजार! Toyota ने 23.60 लाख में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार

Toyota ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। इस कार को 543 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज के साथ पेश किया गया है।

Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Urban Cruiser eBella लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.60 लाख रुपये रखी है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी लंबी ड्राइविंग रेंज, आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश की गई है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। आइए जल्दी से इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की खूबियों पर एक नजर डाल लें-

Toyota Urban Cruiser Ebella

Toyota Urban Cruiser Ebella

Toyota Urban Cruiser Ebella (Photo: Toyota)

लंबी रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस

नई Urban Cruiser eBella को आधुनिक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें हाई-डेंसिटी बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबी रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। एसयूवी में इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए दमदार पावर और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देने की कोशिश की गई है। यह गाड़ी शहर के साथ-साथ हाईवे ड्राइविंग के लिए भी उपयुक्त मानी जा रही है।

End of Feed