2025 Toyota Camry 11 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च, 5 साल बाद कार को मिलेगा अपडेट

2025 Toyota Camry Launch Date: टोयोटा कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है और इसे समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। नई कैमरी के साथ कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नई डिजाइन और कई सारे हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं। भारतीय मार्केट की बात करें तो यहां करीब 5 साल बाद इस सेडान को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 टोयोटा कैमरी जल्द होगी लॉन्च
  • 11 दिसंबर को भारत में एंट्री करेगी कार
  • 5 साल बाद मिलने वाला बड़ा अपडेट

2025 Toyota Camry Launch Date: ग्लोबल मार्केट में डेब्यू से करीब 1 साल बाद टोयोटा इंडिया नई कैमरी सेडान भारत में लॉन्च करने वाली है। टोयोटा कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है और इसे समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। नई कैमरी के साथ कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नई डिजाइन और कई सारे हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं। भारतीय मार्केट की बात करें तो यहां करीब 5 साल बाद इस सेडान को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। देश के ग्राहकों की दिलचस्पी एसयूवी पर जाने से सेडान की बिक्री बहुत घट गई है, अपडेटेड कैमरी ग्राहकों का ध्यान खींच सकती है।

2025 Toyota Camry Sedan

नई कैरी के साथ कई बदल किए ैं जिनें नई डिजा और सारे ाइटेक फीचर िलने वाल हैं

2025 टोयोटा कैमरी का लुक

नई टोयोटा कैमरी का स्टाइल और डिजाइन पहले से काफी अलग होने वाला है। इसके साथ नए हेडलैंप दिए गए हैं जिनसे सटे सी शेप के डीआरएल भी अच्छे दिखते हैं। इसके अगले हिस्से में एक ब्लैक पट्टी दी गई है जो पूरे अगले हिस्से को घेरती है। कार को हनीकॉम्ब पैटर्न की नई ग्रिल दी गई है जो बॉडी कलर की है। इसकी रूपरेखा पुराने मॉडल जैसी की है, लेकिन आपको देखने में ये बिल्कुल नई कार नजर आएगी। इसके अगले और पिछले हिस्से को पहले से काफी पैना बनाया गया है। इसके अलावा नए टेललैंप और नई डिजाइन के बंपस भी इसे मिले हैं।

End of Feed