ऑटो न्यूज़

जनवरी में 19 प्रतिशत बढ़ी Toyota की साल दर साल बिक्री, जानें कितनी यूनिट बिकी

Toyota January 2025 Sales: वाहन विनिर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 29,371 इकाई हो गयी है। पिछले वर्ष इसी माह में कंपनी ने 24,609 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 26,178 इकाइयां बेचीं और 3,193 इकाइयों का निर्यात किया।

Image

जनवरी 2025 में बिकी गाड़ियों के आंकड़े सामने आने लगे हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी
  • जनवरी में साल दर साल बढ़ोतरी
  • 26,178 यूनिट तक पहुंचा आंकड़ा

Toyota January 2025 Sales: नया महीना शुरू होते ही जनवरी 2025 में बिकी गाड़ियों के आंकड़े सामने आने लगे हैं। वाहन विनिर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 29,371 इकाई हो गयी है। पिछले वर्ष इसी माह में कंपनी ने 24,609 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 26,178 इकाइयां बेचीं और 3,193 इकाइयों का निर्यात किया।

ग्राहकों की जरूरतें

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बयान में कहा कि उसके निरंतर विकास और सफलता के पीछे की मुख्य वजह यह है कि वह ग्राहकों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। टीकेएम के उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-पुरानी कार कारोबार) वरिंदर वाधवा ने कहा, "वर्ष 2025 में हमारा प्रयास भारत में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करना है।

मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 2,12,251 इकाई हो गयी। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने जनवरी, 2024 में कुल 1,99,364 इकाइयां बेची थीं। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी कुल घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 1,73,599 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,66,802 इकाई थी। यह 4.07 प्रतिशत की वृद्धि है।

(इनपुट: भाषा)

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article