ऑटो न्यूज़

Toyota Rumion Festive Edition हुआ लॉन्च, जानें कितनी अलग है ये किफायती MPV

Toyota Rumion Festive Edition: रुमियन फेस्टिव एडिशन के साथ 20,608 रुपये कीमत की एक्सेसरीज एमपीवी के साथ फ्री दी जा रही है। इसमें मड फ्लैप, कार्पेट मैट्स, क्रोम डोर वाइजर और रूफ ऐज स्पॉइलर दिए गए हैं। इसके अलावा टेलगेट, रियर बंपर, हेडलैंप, नंबर प्लेट और बॉडी साइड मोल्डिंग पर खास गार्निश दिया गया है।

Image

फेस्टिव एडिशन के साथ 20,608 रुपये कीमत की एक्सेसरीज एमपीवी के साथ फ्री दी जा रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा रुमियन फेस्टिव एडिशन लॉन्च
  • 20,000 से ज्यादा की एक्सेसरीज फ्री
  • 31 अक्टूबर तक मिलेगी बड़ा फायदा

Toyota Rumion Festive Edition: टोयोटा ने त्योहारी सीजन में रुमियन एमपीवी का नया फेस्टिव एडिशन लॉन्च कर दिया है। हाल में कंपनी ने अपने कार लाइनअप में ग्लान्जा, अर्बन क्रूजर टाइसर और अर्बन क्रूजर हाइराइडर के साथ भी यही फेस्टिव एडिशन पेश किया है। ये असल में एक एक्सेसरीज का खास पैकेज है जो कारों के साथ मुफ्त में दिया जा रहा है। रुमियन फेस्टिव एडिशन के साथ 20,608 रुपये कीमत की एक्सेसरीज एमपीवी के साथ फ्री दी जा रही है। इसमें मड फ्लैप, कार्पेट मैट्स, क्रोम डोर वाइजर और रूफ ऐज स्पॉइलर दिए गए हैं। इसके अलावा टेलगेट, रियर बंपर, हेडलैंप, नंबर प्लेट और बॉडी साइड मोल्डिंग पर खास गार्निश दिया गया है। ग्राहकों को 31 अक्टूबर तक इस ऑफर का फायदा मिलेगा।

कितनी मिल रही वेटिंग

टोयोटा ने सितंबर 2023 में भारी डिमांड के चलते रुमियन सीएनजी एसयूवी की बुकिंग लेना बंद कर दिया था। अप्रैल 2024 में इसकी बुकिंग भारत में दोबारा शुरू कर दी गई। टोयोटा रुमियन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.44 लाख रुपये है। बुकिंग दोबारा शुरू करने के साथ टोयोटा ने रुमियन का नया जी एटी वेरिएंट भी लॉन्च किया था जिसकी एक्सशोरूम कीमत 13 लाख रुपये रखी गई है। सितंबर 2024 में टोयोटा रुमियन पर 8 हफ्तों तक की वेटिंग मिल रही है जो मार्च 2024 में करीब 32 हफ्ते थी।

टोयोटा रुमियन जी एटी

टोयोटा ने रुमियन जी एटी के साथ 1.5-लीटर चार-सिलेंडर के-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 102 बीएचपी ताकत और 137 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस किया है। बता दें कि साइज में बड़ा होने के बावजूद ये एसयूवी 20.51 किमी/लीटर माइलेज देती है। फीचर्स पर नजर डालें तो जी एटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफेटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड तकनीक,डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स एलईडी लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई फीचर्स दिए गए हैं।

सीएनजी वेरिएंट की वापसी

टोयोटा रुमियन के सीएनजी को 3 वेरिएंट्स - एस, जी और वी में चुना जा सकता है। ये एसयूवी 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है। इसके साथ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो मारुति सुजुकी अर्टिगा में भी मिलता है। ये दमदार इंजन है जो 102 बीएचपी ताकत और 136.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि सीएनजी वर्जन में इंजन की ताकत घटकर 87 बीएचपी रह जाती है। एक किलोग्राम सीएनजी में एआईएआई ने इसे 26.11 किमी तक चलने का दावा किया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article