मारुति सुजुकी अर्टिगा की हमशक्ल है टोयोटा रुमियन, जानें कंपनी ने क्यों बंद की बुकिंग

Toyota ने कुछ समय पहले ही नई Rumion MPV भारत में लॉन्च की है जो Maruti Ertiga पर आधारित है। इस कार को ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है और यही वजह है कि रुमियन सीएनजी की बुकिंग रोकी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा रुमियन की बुकिंग बंद
  • सीएनजी वेरिएंट की बुकिंग रुकी
  • लोगों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली

Toyota Rumion CNG Bookings Halted: टोयोटा ने कुछ समय पहले ही भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा का टोयोटा वर्जन लॉन्च किया है जिसे रुमियन नाम दिया गया है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस एमपीवी के सीएनजी वेरिएंट की बुकिंग को अस्थाई तौर पर रोक दिया है। हालांकि एमपीवी के पेट्रोल वर्जन की बिक्री अब भी जारी है और अगर आप पेट्रोल एमपीवी की तलाश में हैं तो इसे खरीद सकते हैं। बता दें कि टोयोटा और मारुति सुजुकी काफी समय से साथ मिलकर भारत में काम कर रहे हैं और दोनों कंपनियां एक-दूसरे की गाड़ियों को अपनी ब्रैंडिंग के साथ बेच रही हैं।

Toyota Rumion CNG Bookings Halted

अगर आप पेट्रोल एमपीवी की तलाश में हैं तो इसे खरीद सकते हैं

मिल रही बंपर बुकिंग

टोयोटा इंडिया ने अपने बयान में कहा कि रुमियन को ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली है। इन एमपीवी की डिलीवरी ग्राहकों को देने में कंपनी को कुछ समय लगने वाला है, खासतौर पर रुमियन के सीएनजी वेरिएंट के लिए। ऐसे में ग्राहकों को लंबी वेटिंग से बचाने के लिए कार के ई-सीएनजी विकल्प की बुकिंग कुछ समय के लिए बंद की जा रही है। गौरतलब है कि मारुति सुजुकी अर्टिगा मार्केट में खूब बिकती है और हर महीने और इस एमपीवी की 10,000 यूनिट औसत बिक जाती हैं।

End of Feed