Tata Cars Offers September 2023: टाटा मोटर्स ने त्योहारों के सीजन से पहले ही अपनी कारों पर जोरदार डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी ज्यादातर कारों पर सितंबर 2023 में तगड़ी छूट दी है और इसी महीने नई कार की खरीद पर ग्राहकों को 85,000 रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा। यहां टाटा टिआगो सीएनजी, टिगोर सीएनजी, अल्ट्रोज, हैरियर और सफारी जैसी कारों पर बंपर फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं किस कार की खरीद पर आप कितना पैसा बचा सकते हैं।
टाटा टिआगो सीएनजी
टाटा मोटर्स ने टिगोर सीएनजी पर 50,000 रुपये से ज्यादा लाभ दिया है जिनमें 30,000 रुपये कन्ज्यूमर स्कीम के और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है
टाटा टिगोर सीएनजी
टिगोर सीएनजी पर भी टाटा ने 50,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इसमें 30,000 रुपये कन्ज्यूमर स्कीम के और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
टाटा अल्ट्रोज
टाटा ने अल्ट्रोज पर 25,000 रुपये तक लाभ दिया है जिनमें 15,000 रुपये कन्ज्यूमर स्कीम के और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। सभी कारों की खरीद पर अलग से 10,000 रुपये कॉर्पोरेट बोनस मिलेगा।
टाटा हैरियर
हैरियर एसयूवी पर भी सितंबर में जोरदार ऑफर्स मिल रहे हैं, इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक मॉडल पर 50,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा एडीएएस वेरिएंट पर 75,000 का डिस्काउंट मिला है।
टाटा सफारी
सफारी के सामान्य मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर जहां 50,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं, वहीं एसयूवी के एडीएएस वेरिएंट पर कंपनी ने 75,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। इसके अलावा नैक्सॉन पर भी ऑफर्स हैं।
