ऑटो न्यूज़

इस साल होली पर करेंगे बुकिंग तो अगले साल दिवाली पर मिलेगी नई Toyota Innova

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 16, 2023, 12:24 PM IST

Toyota Kirloskar Motor ने पिछले साल दिसंबर में नई Innova Hycross MPV भारत में लॉन्च कर है जिसकी जोरदार डिमांड कंपनी को मिल रही है. नई इनोवा हाइक्रॉस पर ग्राहकों को डेढ़ साल तक वेटिंग दी जाने लगी है.

Image

नॉन हाइब्रिड वेरिएंट पर 6-10 महीना वेटिंग चल रही है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को तगड़ी डिमांड
  • एमपीवी के हाइब्रिड वेरिएंट पर लंबी वेटिंग
  • 18.30 लाख है शुरुआती एक्सशोरूम कीमत

Toyota Innova Hycross Waiting Periodd: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने दिसंबर 2022 में नई इनोवा हाइक्रॉस लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.30 लाख रुपये है. टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 28.97 लाख रुपये है. स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 19.20 लाख रुपये तक जाती है, वहीं हाइब्रिड वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 24.01 लाख रुपये से शुरू होती है. ये पहली बार है जब नई जनरेशन इनोवा के साथ कंपनी ने हाइब्रिड इंजन दिया है, इसके अलावा एमपीवी के साथ टोयोटा ने डीजल इंजन का विकल्प ही नहीं दिया है. धाकड़ लुक वाली नई इनोवा हाइक्रॉस को आरामदायक केबिन के साथ हाइटेक फीचर्स मिले हैं.

हाइब्रिड वेरिएंट पर डेढ़ साल वेटिंग

टोयोटा ने नई एमपीवी को दो पेट्रोल और 3 हाइब्रिड वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसके हाइब्रिड वेरिएंट पर अब ग्राहकों को डेढ़ साल तक वेटिंग दी जा रही है, वहीं इसके नॉन हाइब्रिड वेरिएंट पर 6-10 महीना वेटिंग चल रही है. स्टाइल और डिजाइन के मामले में ये जोरदार गाड़ी है जिसके अगले हिस्से में चौड़ी ग्रिल और इसके दोनों ओर एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल दिए गए हैं. अगले-पिछले हिस्से में दमदार बंपर्स दिए गए हैं जो चौड़े इंटेक्स के साथ आए हैं. इनोवा हाइक्रॉस को झुकती हुई छत दी गई है जो इसे ठेठ एमपीवी वाला लुक देती है.

फीचर्स के मामले में जोरदार

नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ हाइटेक केबिन दिया गया है जो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है. इंटीरियर बहुत खूबसूरत है और यहां पावर्ड टेलगेट, मूड लाइटिंग, कैप्टन सीट्स वाला 6-सीटर वेरिएंट, पैनोरमिक सनरूफ, छत पर लगे एसी वेंट्स और कलर्ड एमआईडी के साथ आया नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है. सबसे बड़े फीचर्स में एडीएएस शामिल है. एमपीवी के साथ 6 एयरबैग्स दिए गए हैं और भारत में टोयोटा की ये पहली गाड़ी है जिसे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिला है.

कितना दमदार है हाइब्रिड इंजन

नई इनोवा हाइक्रॉस के सबसे बड़े बदलावों में मुख्य रूप से इसका नया पेट्रोल हाइब्रिड इंजन शामिल है. जहां इस एमपीवी का डीजल वेरिएंट लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, वहीं कंपनी ने नई इनोवा के साथ डीजल विकल्प ही नहीं दिया है. इसके साथ बिल्कुल नए 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं. एआरएआई की मानें तो ये कार 21.1 किमी/लीटर माइलेज देती है, इसका मतलब ये है कि एक बार फुल टैंक कराने पर एमपीवी को 1,097 किमी तक चलाया जा सकता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article