‘नया टशन’ के साथ आई Toyota Innova Crysta, लुक में चार चांद लगाएगा ये बॉडी किट

Toyota Innova Crysta Naya Tashan: पहले से ज्यादा धाकड़ लुक के लिए इस बॉडी किट में इनोवा क्रिस्टा का अंदाज ही बदल जाता है। ग्रिल और हुड पर क्रोम एक्सेंट, शल्ड वाला बेहतर साइड प्रोफाइल, पिछले हिस्से में स्पॉइलर, हुड स्कूप, सिल्वर फिनिया वाला बंपर एंबलेम, मफलर कटर और रूफ स्पॉइलर गार्निश जैसी स्टाइलिंग आपको कार में मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा नया टशन
  • पहले से सुंदर हुई इनोवा क्रिस्टा
  • लुक निखार रहा धांसू बॉडी किट

Toyota Innova Crysta Naya Tashan: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बिक्री 2016 में शुरू की गई थी और तब से ये ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर बनी हुई है। अक्टूबर में ही कंपनी ने इस प्रीमियम एमपीवी की कीमत बढ़ाई थी और अब इसके लिए नया टशन नामक बॉडी किट पेश किया गया है। पहले से ज्यादा धाकड़ लुक के लिए इस बॉडी किट में इनोवा क्रिस्टा का अंदाज ही बदल जाता है। ग्रिल और हुड पर क्रोम एक्सेंट, शल्ड वाला बेहतर साइड प्रोफाइल, पिछले हिस्से में स्पॉइलर, हुड स्कूप, सिल्वर फिनिया वाला बंपर एंबलेम, मफलर कटर और रूफ स्पॉइलर गार्निश जैसी स्टाइलिंग आपको कार में मिलेगी।

Toyota Innova Crysta Naya Tashan

पहले से ज्यादा धाकड़ लुक के लिए इस बॉडी किट में इनोवा क्रिस्टा का अंदाज ही बदल जाता है

हाल में बढ़ी एमपीवी की कीमत

टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने ग्राहकों की चहेती इनोवा क्रिस्टा एमपीवी की कीमत में तत्काल प्रभाव से इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस एमपीवी के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ा दी है। फिलहाल इस पैसा वसूल और फुल जगहदार कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है। इनोवा क्रिस्टा के सिर्फ जीएक्स प्लस वेरिएंट के 7 और 8-सीटर दोनों लेआउट की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में ये नया वेरिएंट इनोवा क्रिस्टा लाइनअप में शामिल किया है।

End of Feed