सड़क पर धाक जमाने जल्द आ रहे हैं 2 नए दमदार लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक! Toyota और Mahindra की खास होगी पेशकश

लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में बहुत जल्द ग्राहकों के पास दो नए विकल्प होंगे। Toyota और Mahindra भारत में दो नए दमदार लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक लॉन्च करने जा रहे हैं।

लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में जहां पहले ग्राहकों के पास मुख्य रूप से कुछ ही विकल्प थे, वहीं अब जल्द नए विकल्प पेश होने जा रहे हैं। Toyota Kirloskar Motor और Mahindra & Mahindra भारत में दो नए दमदार लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें न्यू जेनरेशन Toyota Hilux और Mahindra Vision SXT शामिल हैं। ये दोनों मॉडल शानदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता के साथ आने की उम्मीद है। आइए जल्दी से इन दो अपकमिंग पिकअप ट्रक को लेकर डिटेल्स चेक कर लेते हैं-

Toyota Hilux

जल्द आ रहे हैं 2 नए दमदार लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक

नई जनरेशन Toyota Hilux

नई Toyota Hilux भारत में 28 जुलाई 2026 को लॉन्च होने वाली है। यह पिकअप ट्रक बॉडी-ऑन-फ्रेम IMV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसके एक्सटीरियर में हनीकॉम्ब सेंटर ग्रिल, स्लीक LED हेडलैंप, फ्रंट पर ब्लैक प्लास्टिक ट्रिम के साथ 'TOYOTA' की बड़ी बैजिंग और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। साइड प्रोफाइल में शार्क-फिन एंटीना, ब्लैक व्हील आर्च, ब्लैक अलॉय व्हील्स और केबिन के पीछे रोल बार इसे दमदार लुक देते हैं। वहीं, पीछे की तरफ वर्टिकली पोजिशन LED टेललैंप, टेलगेट पर TOYOTA बैज और बंपर में इंटीग्रेटेड स्टेप दिया गया है।

End of Feed