अंडरसीट स्टोरेज के मामले में टॉप-5 पेट्रोल स्कूटर, सीट के नीचे मिलेगा सबसे ज्यादा स्पेस

अगर आप एक ऐसा पेट्रोल स्कूटर ढूंढ रहे हैं जिसमें हेलमेट के अलावा किराने का सामान या ऑफिस बैग रखने के लिए भरपूर जगह हो, तो टॉप—5 स्कूटर की लिस्ट आपके काम की है। भारतीय बाजार में अब ऐसे स्कूटर्स की भरमार है जो स्टाइल के साथ-साथ मैक्सिमम यूटिलिटी (Utility) भी देते हैं।

स्कूटर में अंडरसीट स्टोरेज एक काफी यूजफुल फीचर्स है। इसके चलते बहुत सारे लोग स्कूटर खरीदना पसंद करते हैं। स्कूटर में अंडरसीट स्टोरेज हेलमेट ले जाने से लेकर किराने का सामान या ऑफिस बैकपैक रखने तक में सहूलियत प्रदान करता है। वैसे तो कई स्कूटर में अच्छा स्टोरेज मिलता है, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जिनमें सच में बहुत ज्यादा अंडरसीट स्टोरेज स्पेस होता है। आज हम आपको टॉप –5 अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी वाले स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।

Scooter Storage

अंडरसीट स्टोरेज

TVS Jupiter 110 और 125

TVS Jupiter 110 और 125 एक फैमिली स्कूटर है जिसे प्रैक्टिकैलिटी और रोजाना इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी USP में से एक इसका बड़ा 33-लीटर अंडरसीट स्टोरेज है, जो अभी भारत में पेट्रोल स्कूटरों में सबसे बड़ा है। यह इसलिए मुमकिन हुआ है क्योंकि TVS ने फ्यूल टैंक को फ्लोरबोर्ड पर लगा दिया है, जिससे सीट के नीचे एक गहरे और चौड़े बूट के लिए जगह खाली हो गई है जिसमें दो हाफ-फेस हेलमेट या एक बड़ा बैकपैक आ सकता है, साथ ही किराने का सामान रखने के लिए भी कुछ जगह है। स्टोरेज एरिया में एक LED बूट लैंप भी है, जिससे रात में सामान निकालना आसान हो जाता है।

End of Feed