Best Scooters Under 1 Lakh: अगर आप भी रोजमर्रा की जरूरत के लिए एक नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपके लिए 125cc सेगमेंट के स्कूटर रोजाना ऑफिस आने-जाने और शहर के सफर के लिए काम के हो सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको 1 लाख के बजट में आने वाले टॉप स्कूटर मॉडल की ही जानकारी दे रहे हैं-
1 लाख से कम में आते हैं ये पांच स्कूटर
टीवीएस जुपिटर 125
टीवीएस जुपिटर 125 की एक्स-शोरूम कीमत 83,000 रुपये से 91 235 रुपये के बीच है। इसमें 124.8cc इंजन मिलता है, जो 8.05 bhp पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है। कंपनी के मुताबिक इस स्कूटर का माइलेज करीब 50 kmpl है। टीवीएस जुपिटर 125 में करीब 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। इसमें फ्यूल फिलर सीट के बाहर दिया गया है, जिससे पेट्रोल भरवाने के लिए सीट खोलने या उतरने की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी लंबी सीट और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन पीछे बैठने वाले यात्री के सफर को भी आरामदायक बनाते हैं।
होंडा एक्टिवा 125
होंडा एक्टिवा 125 की एक्स-शोरूम कीमत 89,656 रुपये से 96,122 रुपये के बीच है। इसमें 123.92cc इंजन मिलता है, जो 8.31 bhp पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार माइलेज करीब 47 kmpl है। इसका स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस धीमे ट्रैफिक और बार-बार रुकने वाली सड़कों पर भी आरामदायक सफर देता है। इसके H-Smart वेरिएंट में स्मार्ट-की फीचर मिलता है, जिसकी मदद से बिना चाबी निकाले स्कूटर को अनलॉक और लोकेट किया जा सकता है।
हीरो डेस्टिनी 125
कम कीमत के लिए हीरो डेस्टिनी 125 पर विचार कर सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80,138 रुपये से 90,019 रुपये तक है। इसमें 124.6cc इंजन है, जो 9 bhp पावर और 10.4 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी 56.2 kmpl तक माइलेज का दावा करती है। इसमें लंबी सीट, प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर ऑटो-कैंसल फीचर मिलते हैं।
यामाहा रे ZR 125 Fi हाइब्रिड
स्पोर्टी डिजाइन के लिए यामाहा रे ZR 125 Fi हाइब्रिड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत 80,680 रुपये से 88, 480 रुपये तक है। 125cc इंजन के साथ इसमें हाइब्रिड असिस्ट मिलता है, जो पिकअप में मदद करता है। कंपनी करीब 50 kmpl माइलेज का दावा करती है। लगभग 99 किलोग्राम वजन के कारण शहर में इसे संभालना आसान हो सकता है।
सुजुकी एक्सेस 125
सुजुकी एक्सेस 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,086 रुपये है, जबकि कुछ वेरिएंट 1 लाख रुपये से ऊपर जाते हैं। इसमें 124cc इंजन और CVT गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी करीब 47 kmpl माइलेज का दावा करती है। चुनिंदा वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर भी हैं।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि स्कूटर की ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं। रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।
