ऑटो न्यूज़

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली ये हैं टॉप-10 कारें, देखें पूरी लिस्ट

Top selling cars in India (देश में बिकने वाली सबसे अधिक गाड़ियां, top selling cars me kaun gariya shamil): भारत के ऑटो सेक्टर ने दिसंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। साल के आखिरी महीने में कारों की बिक्री में जोरदार उछाल देखने को मिला, जिसमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा के मॉडल्स ने बाजार पर दबदबा बनाए रखा। हैचबैक से लेकर SUV सेगमेंट तक ग्राहकों की मजबूत मांग ने बिक्री के आंकड़ों को नई ऊंचाई दी।

गाड़ियों की बिक्री

गाड़ियों की बिक्री

Top-10 selling cars in India (देश में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियां): GST कटौती के बाद से भारत में गाड़ियों की बिक्री टॉप गियर में है। अक्टूबर, नवंबर के बाद दिसंबर 2025 में गाड़ियों की बंपर बिक्री हुई। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने दिसंबर 2025 में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 25.8 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। साल के आखिर में मजबूत डिमांड, आकर्षक फेस्टिव और साल के आखिर में मिलने वाले प्रमोशनल डिस्काउंट और टैक्स इंसेंटिव जैसे कारण बिक्री में जबरदस्त तेजी रही। अब अगर आप भारत में बिकने वाली टॉप-10 कारों के बारे में जनना चाहते हैं तो आपको बता दें कि दिसंबर महीने में मारुति बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। उसके बाद मारुति फ्रोंक्स और टाटा नेक्सन रहीं। आइए टॉप-10 कारों के बारे में जानते हैं।

भारत में दिसंबर 2025: टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

मॉडल (Model)दिसंबर 2025 बिक्रीदिसंबर 2024 बिक्रीसालाना वृद्धि (YoY Growth)
1मारुति बलेनो (Maruti Baleno)22,1089,112143%
2मारुति फ्रॉन्क्स (Maruti Fronx)20,70610,75293%
3टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon)19,37513,53643%
4मारुति डिज़ायर (Maruti Dzire)19,07216,57315%
5मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift)18,76710,42180%
6मारुति ब्रीज़ा (Maruti Brezza)17,70417,3362%
7मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga)16,58616,0563%
8टाटा पंच (Tata Punch)15,98015,0736%
9महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)15,88512,19530%
10मारुति वैगनआर (Maruti WagonR)14,57517,303-16%

आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय ऑटो मार्केट में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। बाजार में मजबूत मांग बनी हुई है। इसके चलते कंपनियां एक के बाद एक नए मॉडल लॉन्च कर रही है। यह डिमांड बढ़ाने में अहम योगदान देगा। इसका असर बिक्री पर आने वाले महीनों में दिखाई देगा।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article