TimesDrive Auto Summit & Awards 2025: इनोवेशन, ग्रीन मोबिलिटी और एक्सीलेंस का होगा संगम, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

TimesDrive Auto Summit & Awards 2025: इवेंट की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विशेष संबोधन से होगी। टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवार्ड्स 2025 में चार पहिया, दो पहिया, कमर्शियल व्हीकल, इंडस्ट्री इनोवेशन और न्यू एज मोबिलिटी सॉल्यूशन में बेहतरीन उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड्स परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी, डिजाइन और कंज्यूमर इम्पैक्ट के आधार पर दिए जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • इसका थीम होगा "ड्राइविंग टुमॉरो: इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी"
  • इंडस्ट्री लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स और एक्सपर्ट्स ऑटोमोबाइल सेक्टर के बदलावों पर करेंगे चर्चा

TimesDrive Auto Summit & Awards 2025: टाइम्स नेटवर्क डिजिटल 25 मार्च 2025 को नई दिल्ली में टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स 2025 आयोजित करने जा रहा है। यह इवेंट ऑटोमोबाइल सेक्टर में इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और भविष्य की मोबिलिटी पर चर्चा करने और इंडस्ट्री की बेहतरीन उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए रखा गया है। इवेंट की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विशेष संबोधन से होगी।

TimesDrive Auto Summit and Awards 2025

TimesDrive Auto Summit & Awards 2025

TimesDrive Auto Summit & Awards 2025: क्या होगा खास

इसका थीम होगा "ड्राइविंग टुमॉरो: इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी", जो टाइम्सड्राइव.इन की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अहम भूमिका को दर्शाता है। इस समिट में एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन, फायरसाइड चैट और अवार्ड सेरेमनी होगी, जहां ऑटोमोबाइल डिजाइन, परफॉर्मेंस, सेफ्टी, सस्टेनेबिलिटी और कस्टमर एक्सपीरियंस के आधार पर बेस्ट ब्रांड्स और इनोवेशन को सम्मानित किया जाएगा।

End of Feed