Times Drive Green Conclave & Awards 2024 का शानदार आगाज, टाइम्स नेटवर्क के COO-प्रेसिडेंट रोहित चड्डा ने कहा-टाइम्स ड्राइव ने हासिल किया माइल स्टोन

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: टाइम्स ग्रुप के 'टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2024' का भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (MoRTH) नितिन गडकरी ने आगाज किया। इस मौके पर टाइम्स नेटवर्क के सीओओ एवं प्रेसिडेंट रोहित चड्डा ने कहा कि ऑटो सेक्टर और इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स (ईवी) के क्षेत्र में भारत दुनिया का एक बड़ा केंद्र के रूप में उभरा है।

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित 'टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2024' का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। सतत विकास एवं कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने की भारत की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए टाइम्स नेटवर्क के सीओओ एवं प्रेसिडेंट रोहित चड्डा ने कहा कि ऑटोमोबिलिटी के क्षेत्र में टाइम्स ड्राइव ने माइल स्टोन हासिल किया है। ऑटो सेक्टर और इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स (ईवी) के क्षेत्र में भारत दुनिया का एक बड़ा केंद्र के रूप में उभरा है। ग्रीन मोबिलिटी में यह क्रांतिकारी पहल बिना दृढ़ इच्छाशक्ति वाले राजनीतिक नेतृत्व के नहीं हो सकती। यह प्रशंसनीय कार्य केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है।

Times Drive Green Conclave and Awards 2024, Times Group, Rohit Chadda

टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2024 में टाइम्स नेटवर्क के सीओओ एवं प्रेसिडेंट रोहित चड्ढा

टाइम्स ग्रुप के इस टाइम्स ड्राइव शो की शुरुआत साल 2018 में हुई। इसके बाद से ही यह ऑटो क्षेत्र की हलचलों से जुड़ा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया। अपने इस कार्यक्रम में टाइम्स ड्राइव नई-नई कारों के बीच तुलना, उनकी समीक्षाएं और लोगों के लिए बेहतर कार कौन हो सकती है, उनके बारे में जागरूक करता आया है। यही नहीं, इस शो के जरिए टाइम्स ड्राइव ने भारत में ऑटो पत्रकारिका के सर्वोच्च मानदंड कायम किए हैं।

End of Feed