Times Drive Green Conclave & Awards 2024: नितिन गडकरी ने ऑटोमोटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म TimesDrive.in का किया अनावरण, 20 से अधिक विजेता हुए सम्मानित

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: टाइम्स नेटवर्क डिजिटल ने नई दिल्ली में टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नए अपग्रेड किए गए TimesDrive.in का अनावरण किया। यह एक अगली पीढ़ी का डिजिटल ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म है।

Times Drive Green Conclave & Awards 2024 : टाइम्स नेटवर्क डिजिटल ने नई दिल्ली में टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2024 की मेजबानी की। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल निर्माता, इंडस्ट्री लीडर्स, इनोवेटर और पॉलिसी मेकर्स 20 से अधिक कैटेगरी में विजेताओं को सम्मानित करने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी में परिवर्तनकारी समाधानों की खोज करने के लिए एक साथ आए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नए अपग्रेड किए गए TimesDrive.in का अनावरण किया।

Times Drive Green Conclave & Awards 2024

टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2024 में विजेताओं को किया गया सम्मानित

अगली पीढ़ी के लिए डिजिटल ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म है TimesDrive.in

TimesDrive.in अगली पीढ़ी का डिजिटल ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म है, जिसमें जनरेटिव AI और NLP द्वारा संचालित व्यक्तिगत सिफारिशें, वाहन खरीदने में सहायता, डोरस्टेप टेस्ट ड्राइव, एक स्मार्ट ट्रैवल कंपेनियन और फ्लैक्जिबल फाइनेंस ऑप्शन जैसे अत्याधुनिक इनोवेशन शामिल हैं, जो कंज्यूमर्स को इंफॉर्म्ड फैसले लेने में सक्षम बनाते हैं। भारतीय और ग्लोबल ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की बेजोड़ कवरेज देने के साथ-साथ TimesDrive.in टाइम्स ड्राइव ग्रीन के साथ वैकल्पिक ईंधन वाहनों के लिए समर्पित एक सेक्शन प्रदान करता है, यह सस्टेनेबिलिटी मॉबिलिटी को बढ़ावा देने वाली एक अग्रणी पहल है। इंन डेप्थ न्यूज, एक्सपर्ट्स इनसाइट्स और सहज टूल्स के साथ, टाइम्स ड्राइव ग्रीन कंज्यूमर्स को पर्यावरण अनुकूल मॉबिलिटी समाधान अपनाने के लिए शिक्षित और प्रेरित करता है, जिससे एक स्वच्छ, हरित भविष्य का निर्माण होता है।

End of Feed