ऑटो न्यूज़

भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में पेश होगी Creta Electric, पेट्रोल को दूर करेंगे नमस्ते

New Hyundai Creta EV: ह्यून्दे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार शोकेस करने वाली है। कई बार नई क्रेटा ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला है। यानी जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने वाली है जो ना सिर्फ पैसा वसूल है, बल्कि बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती।

Image

इस इवेंट में क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार शोकेस करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा ईवी से जल्द हटेगा पर्दा
  • Bharat Mobility Expo में डेब्यू
  • बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती ये एसयूवी

New Hyundai Creta EV: जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में ह्यून्दे इंडिया धमाल मचाने वाली है। कंपनी इस इवेंट में क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार शोकेस करने वाली है। कई बार नई क्रेटा ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला है। नई क्रेटा ईवी के साथ स्टैंडर्ड क्रेटा वाला केबिन दिया जाएगा जिसमें डैशबोर्ड, एसी वेंट्स, ट्विन डिस्प्ले और एचवीएसी पैनल समान हैं। यानी जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने वाली है जो ना सिर्फ पैसा वसूल है, बल्कि बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती। इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ह्यून्दे का ये प्रोडक्ट मुकाबले को और भी तपा देगा।

नए फीचर्स में क्या-क्या शामिल

आगामी ह्यून्दे क्रेटा ईवी के साथ बहुत कुछ नया भी मिलने वाला है। इनमें सेंटर कंसोल पर नया ट्रीटमेंट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, दूसरी जगह पर लगी वेंटिलेटेड सीट बटन, कप होल्डर और ड्राइव मोड सिलेक्ट करने के लिए रोटरी डायल शामिल हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी में किए गए बाकी बदलावों में नया तीन स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ पैडल शिफ्टर्स और स्टीयरिंग के साथ मिला ड्राइव सिलेक्टर स्टॉक शामिल हैं। क्रेटा ईवी को ज्यादातर फीचर्स सामान्य क्रेटा वाले होंगे जिनमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस शामिल हैं।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

ह्यून्दे इंडिया नई क्रेटा ईवी के साथ कई अन्य फीचर्स वापय मिलेंगे जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम मिलेंगे। माना जा रहा है कि क्रेटा ईवी का दमदार बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज में 500 किमी तक रेंज देगा। इसे मॉडिफाइड के2 प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिससे ये साफ होता है कि स्टाइल और डिजाइन में भी क्रेटा ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी होगी। भारत में इसका मुकाबला नई टाटा कर्व ईवी, बीवायडी ऐटो 3, महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस ईवी से होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article