भारत के इस शख्स ने खरीदी सबसे महंगी नंबर प्लेट, कीमत देख लोगों ने कहा- फ्लैट क्यों नहीं ले लिया

India’s most expensive number plate: वेनु की यह नई लाइम-ग्रीन Lamborghini Urus Performante reportedly केरल में अपनी तरह की पहली कार है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस लग्जरी कार का वीडियो भी साझा किया। वेनु गोपालकृष्णन अपने लग्जरी वाहनों के शौक के लिए जाने जाते हैं।

कई लोगों के लिए लग्जरी कार का मालिक होना एक सपना होता है। देश में अक्सर सेलिब्रिटी और बड़े कारोबारी अपनी महंगी कारों और खास वीआईपी नंबर प्लेट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी, शाहरुख खान और मुकेश अंबानी जैसे दिग्गजों की गाड़ियों के खास नंबर प्लेट्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट इनमें से किसी के पास नहीं, बल्कि केरल के एक टेक कंपनी सीईओ के पास है।

India’s most expensive number plate

India’s most expensive number plate/ Photo- Insta/venugopalakrishnan

Litmus7 के हैं सीईओ

केरल के रहने वाले वेनु गोपालकृष्णन, जो कि Litmus7 कंपनी के सीईओ हैं, ने हाल ही में अपनी कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी कार जोड़ी है। उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपये की कीमत वाली Lamborghini Urus Performante खरीदी है, हालांकि चर्चा कार से ज्यादा उसकी नंबर प्लेट की हो रही है।

End of Feed