इस चीनी कार कंपनी ने टेस्ला को पछाड़ा, बनी दुनिया में नंबर-1 EV सेलर

बीते वर्ष 2025 में चीनी कार कंपनी BYD ने अमेरिकी दिग्गज Tesla को ग्लोबल ईवी बिक्री की रेस में पीछे छोड़ दिया है। BYD ने दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी कंपनी का खिताब अपने नाम कर लिया है।

बीते वर्ष 2025 में चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता BYD ने ग्लोबल ईवी बिक्री के मामले में अमेरिकी दिग्गज Tesla को भी पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ यह पहली बार है जब टेस्ला दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी कंपनी का खिताब खो बैठी है। ऐसा टेस्ला की ईवी बिक्री में गिरावट के कारण हुआ। बीते वर्ष के आंकड़ों के अनुसार, BYD की ईवी बिक्री 2024 की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2025 में 2.64 मिलियन यूनिट्स तक पहुंच गई। वहीं, Tesla ने 2024 की तुलना में 9 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2025 में 1.6 मिलियन ईवी की बिक्री की।

BYD and Tesla

BYD टेस्ला को पछाड़ बनी दुनिया में नंबर-1 EV सेलर (Photo : Brands)

टेस्ला की बिक्री में गिरावट क्यों आई

टेस्ला की बिक्री में यह गिरावट कई कारणों से देखी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी ईवी टैक्स क्रेडिट का खत्म होना माना जा रहा है। इससे खासकर अमेरिका में टेस्ला की बिक्री प्रभावित हुई। इसके अलावा, कंपनी के सीईओ एलन मस्क के राजनीतिक रुख और विवादित बयानों के बीच बी टेस्ला के प्रति रुझान में कमी आई। टेस्ला के प्रमुख मॉडल जैसे Model 3 और Model Y ने कुल बिक्री में सबसे अधिक योगदान दर्ज करवाया, लेकिन 2025 की चौथी तिमाही में डिलीवरी में गिरावट दर्ज की गई।

End of Feed