लॉन्च से पहले नई Harley Davidson X440T से उठा पर्दा, जानें इस बार फीचर्स में क्या खास?

हीरो-हार्ले की साझेदारी 2020 में शुरू हुई थी, जिसके तहत Harley-Davidson ने भारत में सेल्स और सर्विस की जिम्मेदारी Hero को दी। दोनों कंपनियों ने मिलकर नए प्रीमियम मॉडल डेवलप करने शुरू किए। इस पार्टनरशिप में पहला मॉडल Harley-Davidson X440 (2023) में आया, उसके बाद हीरो ने Mavrick 440 (2024) लॉन्च की।

हीरो मोटोकॉर्प ने दिसंबर 2024 में SEBI फाइलिंग के जरिए पुष्टि की थी कि Harley-Davidson X440 सिर्फ शुरुआत है और कंपनी इसके कई नए वेरिएंट पर काम कर रही है। करीब एक साल बाद, इस लाइनअप का अगला मॉडल सामने आ चुका है Harley-Davidson X440T। यह बाइक अपने स्टैंडर्ड X440 मॉडल की तरह ही दिखाई देती है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव और अपडेट स्पष्ट नजर आते हैं।

New Harley Davidson X440T

New Harley Davidson X440T/Photo-harley-davidson.com

डिजाइन में बड़े बदलाव

सबसे बड़ा बदलाव बाइक के रियर सेक्शन में देखने को मिलता है। X440T में एक नया और ज्यादा लंबा टेल-काउल दिया गया है, जो पारंपरिक कम्यूटर बाइक्स जैसा दिखता है, हालांकि फ्रंट से जुड़ी तस्वीरें कंपनी ने अभी जारी नहीं की हैं, लेकिन अनुमान है कि यह स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही होगी।

End of Feed