ऑटो न्यूज़

लॉन्च से पहले नई Harley Davidson X440T से उठा पर्दा, जानें इस बार फीचर्स में क्या खास?

हीरो-हार्ले की साझेदारी 2020 में शुरू हुई थी, जिसके तहत Harley-Davidson ने भारत में सेल्स और सर्विस की जिम्मेदारी Hero को दी। दोनों कंपनियों ने मिलकर नए प्रीमियम मॉडल डेवलप करने शुरू किए। इस पार्टनरशिप में पहला मॉडल Harley-Davidson X440 (2023) में आया, उसके बाद हीरो ने Mavrick 440 (2024) लॉन्च की।

Image

New Harley Davidson X440T/Photo-harley-davidson.com

हीरो मोटोकॉर्प ने दिसंबर 2024 में SEBI फाइलिंग के जरिए पुष्टि की थी कि Harley-Davidson X440 सिर्फ शुरुआत है और कंपनी इसके कई नए वेरिएंट पर काम कर रही है। करीब एक साल बाद, इस लाइनअप का अगला मॉडल सामने आ चुका है Harley-Davidson X440T। यह बाइक अपने स्टैंडर्ड X440 मॉडल की तरह ही दिखाई देती है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव और अपडेट स्पष्ट नजर आते हैं।

डिजाइन में बड़े बदलाव

सबसे बड़ा बदलाव बाइक के रियर सेक्शन में देखने को मिलता है। X440T में एक नया और ज्यादा लंबा टेल-काउल दिया गया है, जो पारंपरिक कम्यूटर बाइक्स जैसा दिखता है, हालांकि फ्रंट से जुड़ी तस्वीरें कंपनी ने अभी जारी नहीं की हैं, लेकिन अनुमान है कि यह स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही होगी।

इसमें कुछ और बदलाव जैसे बार-एंड मिरर्स। इसके अलावा कलर्स में रेड, ब्लैक, ब्लू, व्हाइट शामिल होंगे।

फीचर अपडेट मिलने की उम्मीद

हार्ले X440T में फीचर्स के मामले में भी सुधार की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसमें राइड-बाय-वायर सिस्टम मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसके साथ ये फीचर्स जैसे राइडिंग मोड्स, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और अन्य एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक मिलेगा।

इंजन और हार्डवेयर रहेंगे पुराने जैसे

X440T में मैकेनिकल पार्ट्स और हार्डवेयर ज्‍यादातर स्टैंडर्ड X440 के समान ही होंगे यानी वही चेसिस, सस्पेंशन सेटअप, ब्रेकिंग सिस्टम, व्हील साइज मिलेगी। स्टैंडर्ड Harley X440 में 440cc, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर SOHC इंजन दिया गया है, जो: 27 bhp @6,000rpm 38 Nm @4,000 rpm, 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। उम्मीद है X440T में भी यही इंजन मिलेगा।

हीरो और हार्ले की पार्टनरशिप

हीरो-हार्ले की साझेदारी 2020 में शुरू हुई थी, जिसके तहत Harley-Davidson ने भारत में सेल्स और सर्विस की जिम्मेदारी Hero को दी। दोनों कंपनियों ने मिलकर नए प्रीमियम मॉडल डेवलप करने शुरू किए। इस पार्टनरशिप में पहला मॉडल Harley-Davidson X440 (2023) में आया, उसके बाद हीरो ने Mavrick 440 (2024) लॉन्च की।

क्या X440 बंद होगी?

अब देखना दिलचस्प होगा कि X440T के आने के बाद क्या X440 को रिप्लेस किया जाएगा या दोनों मॉडल साथ बेचे जाएंगे? फिलहाल हीरो के वेबसाइट पर Mavrick 440 लिस्टेड है, लेकिन उसका उत्पादन लगभग खत्म हो चुका है और सिर्फ कुछ चुनिंदा डीलर ही इसे बेच रहे हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article