Tesla 2nd Showroom: मुंबई के बाद इस शहर में शोरूम खोल रहा टेस्ला, 11 अगस्त को होगी लॉन्चिंग

Tesla 2nd Showroom: कंपनी ने अपने पहले शोरूम के साथ Tesla Model Y की बुकिंग को शुरू कर दिया है। Tesla Model Y एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV है, जो Standard और Long Range दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। अब टेस्ला अपना दूसरा शोरूम दिल्ली में खोल रही है, जो 11 अगस्त को लॉन्च होगा।

Tesla 2nd Showroom: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla अब भारत में तेजी से अपने कदम जमा रही है। जुलाई में मुंबई में पहले शोरूम की लॉन्चिंग के बाद, कंपनी अब 11 अगस्त को दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोलने जा रही है। यह कदम भारत में Tesla Model Y की बढ़ती मांग को देखते हुए उठाया गया है। कंपनी ने जुलाई में भारत में आधिकारिक एंट्री करते हुए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पहला शोरूम खोला था।

Tesla

टेस्ला भारत में दो और एक्सपीरियंस सेंटर ओपन कर सकती है। (फोटो क्रेडिट-AI Image)

दिल्ली में खुलेगा Tesla का दूसरा शोरूम

टेस्ला अपना दूसरा शोरूम दिल्ली में खोल रही है, जो 11 अगस्त को लॉन्च होगा। इससे पहले जुलाई में कंपनी ने भारत में आधिकारिक एंट्री करते हुए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पहला शोरूम खोला था। दिल्ली शोरूम के जरिए कंपनी देश की राजधानी और उत्तर भारत के ग्राहकों को सीधे टारगेट करना चाहती है।

End of Feed