दिल्ली में दिखेगा Tesla का टशन, खुल गया नया एक्सपीरियंस सेंटर, Model Y की हुई एंट्री, जानें हर एक डिटेल्स

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने दिल्ली में टेस्ला का दूसरा शोरूम ओपन कर दिया है। टेस्ला का नया एक्सपीरियंस सेंटर दिल्ली के एयरोसिटी में खोला गया है। इस नए शोरूम में टेस्ला के मॉडल वाई के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं।

Tesla Delhi Showroom: एलन मस्क ने भारत में मुंबई के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी टेस्ला का नया शो रूम खोल दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में एयरोसिटी स्थित वर्ल्डमार्क-3 में टेस्ला का नया एक्सपीरियंस सेंटर ओपन हुआ। इस नए एक्सपीरियंस सेंटर में ग्राहकों को न सिर्फ प्रीमियम कार्स देखने को मिलेंगी बल्कि कार को खरीदने के लिए बुकिंग, टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी की भी सुविधा दी जाएगी।

Tesla (1)

दिल्ली में खुला टेस्ला का नया शोरूम।

Tesla दिल्ली का यह नया शोरूम कंपनी ने 9 साल की लीज पर लिया है। कंपनी इसके किराए के तौर पर करीब 17 लाख रुपये हर महीने देगी। इस नए एक्सपीरियंस सेंटर में आने वाले विजिटर्स को इस सबसे चर्चित SUV Tesla Model Y के दो वेरिएंट देखने को मिलेंगे।

End of Feed