EV पर टाटा का बड़ा दांव: 5 नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी, अविन्या की लॉन्च डेट का भी ऐलान

कंपनी देश में लगातार बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन खंड में अपनी 45-50 प्रतिशत की प्रमुख बाजार हिस्सेदारी बनाए रखना चाहती है। इसी को ध्यान में रखकर वह नए मॉडल ला रही है। कंपनी वित्त वर्ष 2029-30 तक इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार में 16,000-18,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह वित्त वर्ष 2029-30 तक पांच नए इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल पेश करेगी, जिनमें प्रीमियम उत्पाद श्रृंखला अविन्या भी शामिल है। कंपनी देश में लगातार बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन खंड में अपनी 45-50 प्रतिशत की प्रमुख बाजार हिस्सेदारी बनाए रखना चाहती है। इसी को ध्यान में रखकर वह नए मॉडल ला रही है।

Tata EV

Tata EV/Photo-Tata

PTI/भाषा के मुताबिक टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2029-30 तक इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार में 16,000-18,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। इसमें उत्पादों के साथ देश भर में 10 लाख से अधिक चार्जिंग पॉइंट लगाना शामिल है।

End of Feed