ऑटो न्यूज़

Tata की ये 3 इलेक्ट्रिक कारें जल्द सड़कों पर मचाएंगी तहलका, धाकड़ फीचर्स से होंगी लैस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 06:41 PM IST

Tata Motors ने अगले 2-3 सालों में सभी सेगमेंट में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस प्लान में कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली टियागो हैचबैक से लेकर नेक्सन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नए अपडेट के साथ लाने वाली है।

Image

Tata Motors सभी सेगमेंट में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा हैरियर का आएगा ईवी वर्जन
  • टाटा सिएरा ऑटो एक्सपो में हो चुकी है पेश
  • जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर होगी बेस्ड

Tata Motors ने अगले 2-3 सालों में सभी सेगमेंट में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस प्लान में कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली टियागो हैचबैक से लेकर नेक्सन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नए अपडेट के साथ लाने वाली है। कर्वव और सिएरा एसयूवी क्रमशः 2024 और 2025 में पेट्रोल-डीजल और ईवी इंजन के साथ आएगी। तो आइए इन पर नजर डालते हैं।

टाटा कर्व

Tata Curvv के कॉन्सेप्ट को इस साल जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। यह मॉडल ब्रांड के जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर बनी है। Curvv SUV पेट्रोल-डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों विकल्पों के साथ आएगी। इसके पेट्रोल वेरिएंट में Tata का नया 1.2L टर्बो इंजन मिल सकता है, जो 125PS और 225Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

टाटा हैरियर ईवी

Tata Harrier इलेक्ट्रिक SUV दूसरा खास प्रोडक्शन मॉडल होगा जिसे टाटा के जनरेशन 2 प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा। कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में मॉडल को पेश कर चुकी है। ये डिजाइन और स्टाइलिंग के मामले में अपने पेट्रोल-डीजल वर्जन की तरह ही दिखती है। इसमें नया ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, नए डिजाइन वाले एलईडी लाइट बार के साथ स्प्लिट हेडलैंप, ब्लैक हाउस, रिवाइज्ड बंपर और एंगुलर क्रीज हैं। हैरियर ईवी में बड़े पहियों और फ्लश डोर हैंडल के साथ फेंडर पर 'ईवी' बैज है।

टाटा सिएरा

टाटा सिएरा को दिल्ली ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया जा चुका है। इस एसयूवी की लंबाई लगभग 4.3 मीटर है। Curvv की तरह ही Sierra को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। पेट्रोल मॉडल में इसे टाटा की नया 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो मोटर मिल सकती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में एक मैनुअल और एक डुअल-क्लच ऑटोमैटिक यूनिट मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें करीब 500km की रेंज मिल सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article