Tata ला रही एक नई Electric Car! MG Windsor EV को मिलेगी सीधी टक्कर

टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए एक नई ईवी लाने जा रही है। इस ईवी का कोडनेस Kuno बताया जा रहा है, जिसे 2027-2028 तक लाया जा सकता है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नई ईवी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से Tiago EV, Punch EV, Nexon EV और Curvv EV जैसे मॉडल मौजूद हैं। अब कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Kuno बताया जा रहा है। यह इलेक्ट्रिक कार मिडसाइज सेगमेंट में MG Windsor EV को सीधी टक्कर दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2027-28 तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

Tata Kuno

टाटा मोटर्स एक नई इलेक्ट्रिक कार पर कर रही काम (AI Generated Image)

Nexon EV और Sierra EV के बीच होगी पोजिशनिंग

फिलहाल टाटा की इस नई इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन और फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यहां तक कि इसका फाइनल प्रोडक्शन नाम भी अभी तय नहीं है। हालांकि, अनुमान है कि इसकी लंबाई करीब 4.3 मीटर हो सकती है। इस लिहाज से यह MG Windsor EV के करीब होगी, जिसकी लंबाई 4,295 mm है।

End of Feed