Tata Motors EV Bookings And Introductory Price: टाटा मोटर्स ने 8.49 लाख रुपये शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत के साथ अपनी सबसे सस्ती कार का इलेक्ट्रिक मॉडल भारत में लॉन्च किया है. टिआगो ईवी की ये खास कीमत पहले 10,000 ग्राहकों तक सीमित रखी गई थी बाद में जिसे कंपनी ने 20,000 ग्राहक कर दिया. इस कार के लिए कंपनी को 20,000 से ज्यादा बुकिंग्स हासिल हो चुकी हैं. ग्राहकों की जोरदार डिमांड को ध्यान में रखते हुए टाटा ने अगले 10,000 ग्राहकों को भी इसी इंट्रोडक्टरी कीमत पर कार उपलब्ध कराने का फैसला लिया है, यानी कुल 30,000 बुकिंग तक ग्राहक इस खास दाम का फायदा उठा सकते हैं.

Tata Tiago EV Price
शुरू हुई टिआगो ईवी की डिलीवरी
टाटा मोटर्स ने हाल ही में ग्राहकों को इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग देना शुरू कर दिया है. टाटा मोटर्स का कहना है कि 24 किलोवाट-आवर बैटरी पैक को ग्राहकों की डिमांड के बाद प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है. कार के साथ कंपनी ने 19.2 किलोवाट-आवर बैटरी पैक भी दिया है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देता है, हालांकि ग्राहकों को 315 किमी प्रति चार्ज वाला बैटरी पैक पसंद आ रहा है. इसे घर में या फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है. डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है.
6 सेकंड से कम में 60 किमी/घंटा
टाटा मोटर्स ने टिआगो ईवी के अगले हिस्से में ईवी ग्रिल लगाई है जो दिखने में खूबसूरत है, इसके अलावा केबिन में लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. टिआगो ईवी में 4 ड्राइविंग मोड्स मिले हैं जिससे ये इलेक्ट्रिक हैचबैक स्पोर्ट मोड में 0-60 किमी/घंटा रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है. इलेक्ट्रिक हैचबैक को किफायती जरूर बनाया गया है लेकिन इसके फीचर्स में कोई कमी नहीं आई है. यहां स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी मिली है.
हार्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर्स
इस कार के अगले हिस्से में जोरदार कॉस्मैटिक बदलाव दिए गए हैं जिससे पहली झलक में ही आप जान जाते हैं कि ये टिआगो ईवी है. टाटा ने नई ईवी के इंटीरियर को भी बहुत आकर्षक बनाया है. यहां ग्राहकों को गियर नॉब नहीं मिलेगा और पैडल भी सिर्फ ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन के लिए है. टाटा ने टिआगो ईवी में 8 स्पीकर्स दिए हैं और कार के केबिन में सहूलियत के लिए हार्मन का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है.
