टाटा टिआगो इलेक्ट्रिक की बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोगों ने दिया ऑर्डर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 01:42 PM IST

Tata Motors ने हालिया लॉन्च हुई Tiago EV की Booking भारत में कल ही शुरू की है और पहले ही दिन इसे 10,000 लोगों ने बुक कर लिया है. एक बार फुल चार्ज किए जाने पर इलेक्ट्रिक कार को 315 KM तक चलाया जा सकता है.

KEY HIGHLIGHTS
  • टिआगो ईवी को पहले दिन 10,000 बुकिंग
  • सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलती है
  • 20,000 ग्राहकों को खास कीमत पर मिलेगी

Tata Tiago EV Bookings: टाटा मोटर्स ने हाल में नई टिआगो इलेक्ट्रिक हैचबैक भारत में लॉन्च की है और कल ही कंपनी ने इस ईवी के लिए बुकिंग लेना शुरू किया है. टाटा मोटर्स द्वारा उपलब्ध ताजा जानकारी के हिसाब से कंपनी ने 24 घंटे में टिआगो ईवी के लिए 10,000 बुकिंग हासिल कर ली है. ये अब तक भारत में किसी भी कार को एक दिन में मिली सबसे ज्यादा बुकिंग है. कंपनी ने पहले 10,000 ग्राहकों को ही ये कार खास कीमत पर उपलब्ध कराने की बात कही थी, जिसे अब 20,000 ग्राहक कर दिया है, यानी पहली 20,000 बुकिंग. फिलहाल जो भी ग्राहक 21,000 रुपये टोकन देकर इसे बुक करेंगे, उन्हें ये कार खास कीमत पर मिलने वाली है.

Tata Tiago EV

कंपनी ने पहले 10,000 ग्राहकों को ही ये कार खास कीमत पर उपलब्ध कराने की बात कही थी, जिसे अब 20,000 ग्राहक कर दिया है

जनवरी 2023 से मिलेगी डिलीवरी

टाटा मोटर्स ने जानकारी दी है कि नई टिआगो ईवी जनवरी 2023 से ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी, हालांकि दिन या समय के बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है. टाटा मोटर्स का कहना है कि 24 किलोवाट-आवर बैटरी पैक को ग्राहकों की डिमांड के बाद प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है. कार के साथ कंपनी ने 19.2 किलोवाट-आवर बैटरी पैक भी दिया है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देता है, हालांकि ग्राहकों को 315 किमी प्रति चार्ज वाला बैटरी पैक पसंद आ रहा है. इसे घर में या फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है. डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है.

End of Feed