ऑटो न्यूज़

Tata Sierra SUV की सड़कों पर शुरू हुई एंट्री, इन खास फीचर्स से जीत रही दिल

Tata Sierra SUV की डिलीवरी शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही मिड-साइज SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। दमदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज के साथ Tata Sierra ग्राहकों के बीच आकर्षक का केंद्र बन रही है। टाटा मोटर्स की यह एसयूवी बीते साल नवंबर में लॉन्च हुई थी।

Tata Sierra SUV

Tata Sierra SUV (Photo : Tata Motors)

Tata Motors की Tata Sierra SUV की डिलीवरी भारत में शुरू हो चुकी है। इस एसयूवी को बीते साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के तुरंत बाद ही इस एसयूवी ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, जिसमें पहले दिन ही लगभग 70,000 से ज्यादा बुकिंग्स दर्ज की गई। आइए जल्दी से इस मिड साइज एसयूवी के डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन ऑप्शन पर एक नजर डाल लें-

डिजाइन और एक्सटीरियर

Tata Sierra अपनी क्लासिक बॉक्स-शेप्ड स्टाइल को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश करता है। इस SUV में LED हेडलाइट्स और डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), ग्लॉस-ब्लैक एक्सेंट्स और एक मजबूत फ्रंट बंपर डिजाइन है, जो इसे रोड पर एक प्रीमियम एसयूवी के रूप में दिखाता है।

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर में Sierra काफी प्रीमियम एक्सपीरियंस देती है। इसमें तीन बड़े डिस्प्ले एक ड्राइवर के लिए और दो इन्फोटेनमेंट के लिए दिए गए हैं, जो मल्टी-टास्किंग और कंटेंट शेयरिंग को आसान बनाते हैं। साथ ही इसमें 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग डॉक जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। पिछली सीटों पर रेयर सनशेड्स और वेंटिलेटेड पावर सीट्स भी उपलब्ध हैं, जो लंबी यात्राओं के दौरान कंफर्ट देते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Tata Sierra सुरक्षा के मामले में भी काफी मजबूत है। इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, डुअल ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा छह एयरबैग, Isofix चाइल्ड सीट एंकर और 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित एक्सपीरियंस सुनिश्चित करते हैं।

पावरट्रेन ऑप्शन

Sierra तीन प्रमुख इंजन विकल्पों के साथ आता है। पहला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 160 HP और 255 Nm टॉर्क देता है, दूसरा नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल ऑप्शन और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं।

मार्केट में मुकाबला

मिड-साइज SUV सेगमेंट में Sierra Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota HyRyder और Honda Elevate जैसे पॉपुलर मॉडलों को कड़ी टक्कर देगी। यह SUV न केवल फीचर्स और प्राइसिंग के लिहाज से आकर्षण का केंद्र बनती है, बल्कि कंपनी की SUV सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने की रणनीति को भी मजबूती देती है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article