Tata Sierra EV का लुक हुआ रिवील, नए प्रोमो वीडियो में देखें इस शानदार इलेक्ट्रिक कार का जलवा

टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग Tata Sierra EV के लुक को टीजर में पूरी तरह से दिखा दिया है। यह कंपनी के ईवी एसयूवी लाइनअप में एक खास मॉडल होगा।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Sierra EV के लुक से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Sierra नाम की अपनी अलग पहचान रही है और अब कंपनी इसे आधुनिक इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। नई Sierra EV को कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में एक महत्वपूर्ण मॉडल के रूप में देखा जा रहा है, जो आधुनिक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और नई तकनीक के साथ ग्राहकों को आकर्षित करेगी।

Tata Sierra EV

टाटा सिएरा ईवी (Photo: Video grab/x handle/@Tataev)


डिजाइन में दिखी पुरानी Sierra की झलक

नई Tata Sierra EV में पुराने Sierra मॉडल की पहचान को बरकरार रखने की कोशिश की गई है। हालांकि इसे पूरी तरह आधुनिक डिजाइन लैंग्वेज के साथ तैयार किया गया है। इलेक्ट्रिक मॉडल में बंद (सील्ड) फ्रंट फेस, नए बंपर डिजाइन और EV-विशिष्ट स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। SUV का लुक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक नजर आता है।

End of Feed