ऑटो न्यूज़

नई टाटा नैक्सॉन ईवी से 7 सितंबर को हटेगा पर्दा, 9 को बुकिंग शुरू और 14 को लॉन्च

Tata Motors 7 सितंबर को 2023 Nexon EV से पर्दा हटाने वाली है, वहीं 9 सितंबर से इस Electric SUV की बुकिंग शुरू की जाएगी। कंपनी ने ये जानकारी भी दी है कि 14 सितंबर को इसकी कीमत का ऐलान किया जाएगा।

Image

9 सितंबर से ग्राहक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग करा सकते हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट लॉन्च को तैयार
  • जोरदार फीचर्स और लंगी रेंज मिलेगी
  • 14 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी EV

2023 Tata Nexon EV Facelift: टाटा मोटर्स लगातार नैक्सॉन फेसलिफ्ट और नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट की टेस्टिंग भारत में कर रही है और 7 सितंबर को नई कार से पर्दा हटाया जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि 14 सितंबर को भारतीय मार्केट में नई नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट की कीमत का ऐलान होगा। इसके अलावा 9 सितंबर से ग्राहक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग करा सकते हैं। नई ईवी की बहुत सारी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है और कीमत के अलावा कुछ फीचर्स और बढ़ी हुई रेंज का पता लगना बाकी रह गया है।

कितनी है मौजूदा ईवी की रेंज

नैक्सॉन ईवी की रेंज 312 किमी है, वहीं नैक्सॉन ईवी मैक्स आपको सिंगल चार्ज में 437 किमी तक रेंज देती है। स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले नैक्सॉन ईवी मैक्स को चार्ज करना भी आसान है और 7 घंटे में ये एसयूवी 7.2 किलोवाट फास्ट चार्जर से चार्ज हो जाती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिर्फ जेडएक्स प्लस ल्यूक्स ट्रिम में पेश किया है। अगर आप इस कार के 7.2 किलोवाट एसी वॉल बॉक्स चार्जर को भी खरीद की लिस्ट में शामिल करेंगे तो आपको इसके लिए 19.54 लाख रुपये खर्चने होंगे, यानी ये चार्जर 50,000 रुपये ज्यादा कीमत पर मिल रहा है।

कितना स्पेशल है डार्क एडिशन

टाटा नैक्सॉन ईवी मैक्स डार्क एडिशप के साथ मिडनाइट ब्लैक फिनिश दिया गया है और इसके अलॉय व्हील्स चारकोल ग्रे कलर में आए हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी के ह्यूमनिटी लाइन मॉडल को सेटिन ब्लैक रंग दिया गया है जो फ्रंट फेंडर पर डार्क मसकॉट फिनिश के साथ आता है। केबिन पर नजर डालें तो ये पिआनो ब्लैक डैशबोर्ड और ट्राइ एरो एलिमेंट्स के साथ आया है। इसके अलावा स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए इस गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई स्पेशल हाइलाइट्स दिए गए हैं।

बड़े टचस्क्रीन सिस्टम से लैस

नैक्सॉन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में बड़े साइज का 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, ये ऐप्प्ल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो से लैस है। इसके अलावा रियर पार्किंग कैमरा, वॉइस असिस्टेंट और वॉइस कमांड जैसे फीचर्स भी नई ईवी को मिले हैं। कंपनी ने नैक्सॉन ईवी मैक्स डार्क एडिशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड, वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरिफायर के साथ एक्यूआई डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिए गए हैं।

सिंगल चार्ज में चलेगी कितना

टाटा ने नैक्सॉन ईवी के डार्क एडिशन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इस ई-एसयूवी को 40.5 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 453 किमी तक रेंज देता है, ये दावा कंपनी ने किया है। इस कार की बैटरी को 3.3 किलोवाट होम एसी वॉल बॉक्स चार्जर, 7.2 किलोवाट होम एसी फास्ट वॉल बॉक्स चार्जर और 15 एंपियर प्लग पॉइंट के अलावा डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इनमें सबसे धीमी गति से 15 एंपियर प्लग पॉइंट से चार्जिंग होती है, वहीं डीसी फास्ट चार्जर सबसे तेजी में कार की बैटरी को चार्ज करता है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article