पहले बनी 2024 की बेस्ट सेलर, अब प्रोडक्शन 5 लाख पार; फुल पैसा वसूल है Tata Punch

Tata Punch Production Milestone: टाटा मोटर्स ने ग्राहकों की चहेती कॉम्पैक्ट एसयूवी की 5 लाख यूनिट उत्पादन पूरा कर लिया है। बता दें कि ये कार अभी अपनी पहली जनरेशन में ही है और इसे कोई फेसलिफ्ट भी नहीं दिया गया है। इस प्रोडक्शन में टाटा पंच ईवी का भी बड़ा योगदान है और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Punch का नया कारनामा
  • 5 लाख प्रोडक्शन का आंकड़ा पार
  • 2024 की बेस्ट सेलर है पंच SUV

Tata Punch Production Milestone: टाटा मोटर्स ने मारुति सुजुकी का 40 साल पुराना बेस्ट सेलिंग कार का रिकॉर्ड 2024 में तोड़ दिया है। अब टाटा पंच भारत में बेस्ट सेलर बन चुकी है और हाल में कंपनी ने इसके उत्पादन में मील का नया पत्थर रखा है। टाटा मोटर्स ने ग्राहकों की चहेती कॉम्पैक्ट एसयूवी की 5 लाख यूनिट उत्पादन पूरा कर लिया है। बता दें कि ये कार अभी अपनी पहली जनरेशन में ही है और इसे कोई फेसलिफ्ट भी नहीं दिया गया है। इस प्रोडक्शन में टाटा पंच ईवी का भी बड़ा योगदान है और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

Tata Punch 5 Lakh Unit Production Milestone

टाटा मोटर्स ने ग्राहकों की चहेती कॉम्पैक्ट एसयूवी की 5 लाख यूनिट उत्पादन पूरा कर लिया है

2022 में लॉन्च हुई है पंच

टाटा मोटर्स की पंच एसयूवी फुल पैसा वसूल कार है जो 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। लॉन्च के बाद से इस कार ने कंपनी की कुल बिक्री में 29 प्रतिशत योगदान दिया है। 2022 में लॉन्च के महज 10 महीने बाद ही पंच की 1 लाख यूनिट कंपनी ने बेच दी थी। 20 महीने बाद 2 लाख, 28 महीने बाद 3 लाख और 32 महीने बाद 4 लाख यूनिट बिकी थीं। बता दें कि अंतिम 1 लाख यूनिट बिकने में सिर्फ 6 महीने का समय लगा है जिसके बाद बिक्री 5 लाख पार पहुंच गई है।

End of Feed