Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter : कौन-सी कार ज्यादा दमदार, जानें दोनों में क्या है अंतर
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 15, 2026, 02:48 PM IST
Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter : भारतीय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में Tata Punch Facelift और Hyundai Exter एक-दूसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। दोनों ही कार की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपए से कम पड़ती है। एक ही प्राइस रेंज में आने के बावजूद दोनों कार एक-दूसरे से काफी अलग हैं।
Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter (Photo : Brands)
Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter : भारतीय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में न्यूली लॉन्च Tata Punch Facelift और Hyundai Exter का एक-दूसरे से कड़ा मुकाबला हो रहा है। अगर आप भी 10 लाख रुपए तक के बजट में एक फीचर लोडेड कार खरीदना चाहते हैं तो इन दोनों कार के बीच का अंतर चेक कर सकते हैं।
कीमत
सबसे पहले कीमत की बात करें तो Tata Punch Facelift की एक्स‑शोरूम कीमत 5.59 लाख से शुरू होती है और टॉप‑एंड वेरिएंट की कीमत 10.54 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, Hyundai Exter की कीमत की शुरुआत लगभग 5.64 लाख एक्स‑शोरूम से होती है और टॉप‑वेरिएंट्स की कीमत लगभग 9.61 लाख तक जाती है। दोनों कारों की शुरुआती कीमत लगभग 6 लाख रुपए की रेंज में पड़ती है, लेकिन वेरिएंट, फ्यूल ऑप्शन और पावरट्रेन की वजह से दोनों कारों की फाइनल ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो जाती है।फीचर्स
अपडेटेड मॉडल में Tata Motors ने आकर्षक नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और कई एडवांस तकनीकी फीचर्स जैसे 10.25‑इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay और बेहतर कनेक्टिविटी शामिल किए हैं। वहीं, Hyundai Exter में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
इंजन
दोनों कारों के इंजन की बात करें तो Exter में 1.2‑लीटर Kappa‑पेट्रोल इंजन है, जो 81.8 bhp पावर और 113.8 Nm टॉर्क देता है। जबकि Tata Punch का 1.2‑लीटर Turbocharged पेट्रोल इंजन करीब 118 bhp पावर और 170 Nm टॉर्क प्रदान करता है।पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन
दोनों ही कार पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन के साथ आती हैं। हालांकि, Punch facelift की ओर से एक नए टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है, इस इंजन की वजह से हाईर वेरिएंट्स की कीमत कुछ बढ़ जाती है। वहीं, Exter के पेट्रोल और सीएनजी कॉन्फिगरेशन एफिशिएंसी और कॉस्ट इफेक्टिवनेस पर केंद्रित हैं, जिससे गाड़ी का सीएनजी वेरिएंट अधिक किफायती हो जाता है।
अलॉय व्हील्स
Tata Punch में 16‑इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि Hyundai Exter में 15‑इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इससे Punch का रोड प्रेजेंस थोड़ा बेहतर लगता है।
कार का साइज
Tata Punch थोड़ी लंबी और चौड़ी कार है, इसकी लंबाई लगभग 3876 mm और चौड़ाई 1742 mm है, जबकि Exter की लंबाई लगभग 3815 mm और चौड़ाई 1710 mm है। इससे Punch के इंटीरियर में थोड़ी अधिक जगह मिल सकती है।