ऑटो न्यूज़

Tata Punch Facelift: टाटा पंच फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नजर, मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

जानी मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा की कारों को देश में काफी पसंद किया जा रहा है। टाटा की मिनी SUV पंच को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है और यह देश की सबसे बिकाऊ कारों में से भी एक है। टाटा भारत में पंच के फेसलिफ्ट वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है। आइये जानते हैं इस कार में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Image

टाटा पंच फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नजर, मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Tata Punch Facelift: भारतीय कार निर्माता टाटा की कारों को देश में काफी पसंद किया जाता है। ऐसी ही एक कार टाटा की मिनी SUV पंच है जिसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। ये देश की सबसे पॉपुलर और बिकाऊ कारों में से एक भी है। जल्द ही कंपनी भारत में इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। हाल ही में टाटा पंच फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं कि पंच फेसलिफ्ट के बारे में अभी तक हमें क्या चीजें पता हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि आपको इस कार में क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाईन

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाईन बहुत हद तक पंच EV के जैसा हो सकता है कि हालांकि कार में आपको इलेक्ट्रिक कार की तरह बंद ग्रिल देखने को नहीं मिलेगी। कार में आगे की तरफ आपको कनेक्टेड DRL देखने को मिल सकती है जो टाटा का सिग्नेचर डिजाईन बन चुका है। पंच फेसलिफ्ट एक पेट्रोल वेरिएंट वाली कार होगी। कार में आगे की तरफ आपको LED हेडलाइट और फॉग लैंप भी LED में देखने को मिल सकते हैं।

नई पंच फेसलिफ्ट में फीचर्स

नई टाटा पंच फेसलिफ्ट में आपको 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। पुरानी टाटा पंच में आपको 7 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। रिपोर्ट्स की मानें तो पंच फेसलिफ्ट में आपको वही इंजन देखने को मिलेगा जो फिलहाल पंच में मौजूद है। यह 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 88PS की ताकत और 115nm का टॉर्क जनरेट करती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article