ऑटो न्यूज़

Tata Punch का Camo Edition दोबारा हुआ लॉन्च, फेस्टिव सीजन में आई नई SUV

Tata Punch Camo Edition Relaunched: ये लिमिटेड एडिशन है जिसे सीवीड ग्रीन पेंट में पेश किया गया है। टाटा पंच कैमो एडिशन को सिर्फ अकंपलिश्ड और क्रिएटिव वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स विकल्पों से लैस है। मैनुअल ट्रांसमिशन में इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये है जो एएमटी के लिए 9.05 लाख रुपये तक जाती है।

Image

मैनुअल ट्रांसमिशन में इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Punch Camo Edition लॉन्च
  • 8.45 लाख रुपये है एक्सशोरूम कीमत
  • अकंपलिश्ड और क्रिएटिव वेरिएंट में पेश

Tata Punch Camo Edition Relaunched: टाटा मोटर्स की पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी ने भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी जगह काफी मजबूत कर ली है। अब कंपनी ने पंच का कैमो एडिशन लॉन्च कर दिया है। ये लिमिटेड एडिशन है जिसे सीवीड ग्रीन पेंट में पेश किया गया है। टाटा पंच कैमो एडिशन को सिर्फ अकंपलिश्ड और क्रिएटिव वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स विकल्पों से लैस है। मैनुअल ट्रांसमिशन में इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये है जो एएमटी के लिए 9.05 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

कितना स्पेशल है कैमो एडिशन

टाटा पंच कैमो एडिशन को एक्सक्लूसिव डुअल टोन पेंट स्कीम दी गई है जिसके साथ ग्रीन बॉडी को कंट्रास्ट करती सफेद रूफ दी गई है। इसे खास बनाने के लिए नए 16 इंच के चारकोल ग्रे अलॉय व्हील्स और कैमो थीम की अपहोल्स्ट्री दी गई है। फीचर्स की बात करें तो स्पेशल एडिशन के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिले हैं। इसके अलावा कार को वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स, फास्ट सी-टाइप चार्जर और सेंटर कंसोल के साथ आर्मरेस्ट दिया गया है।

कितना दमदार है इंजन

ये पहली बार नहीं जब टाटा मोटर्स ने पंच का कैमो एडिशन लॉन्च किया है। सितंबर 2022 में भी कंपनी ने इसे लॉन्च किया था, लेकिन कमजोर डिमांड के चलते फरवरी 2024 में इसकी बिक्री बंद कर दी गई। अब त्योहारी सीजन में कंपनी ने इसे दोबारा लॉन्च किया है जो बिक्री में निश्चित तौर पर बढ़ोतरी करेगा। टाटा मोटर्स ने पंच कैमो में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इसके साथ 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिला है जो 86.5 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article