Tata ने शुरू की नई Nexon Facelift की बुकिंग, 14 सितंबर को लॉन्च होगी SUV

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 11:03 AM IST

Tata Motors ने 2023 Nexon Facelift की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है और 14 सितंबर को कंपनी इसे लॉन्च करेगी। नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बड़े बदलावों के साथ आ रही है जिसे 11 वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नैक्सॉन फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू
  • 14 सितंबर को लॉन्च होगी नई कार
  • जोरदार फीचर्स के साथ होगी पेश

Tata Nexon Facelift: टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारत में नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है जो बड़े बदलावों के साथ पेश की जाएगी। ये सबकॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में बहुत पसंद की जाती है और अब कंपनी इसका 2023 मॉडल लेकर आ रही है। टाटा ने नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट की बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है जिसे 21,000 रुपये टोकन के साथ बुक किया जा सकता है। कंपनी नई नैक्सॉन को 11 वेरिएंट्स में पेश करने वाली है और ग्राहकों के पास अपनी पसंद के फीचर्स वाला वेरिएंट चुनने के बहुत सारे विकल्प होंगे। टाटा मोटर्स 14 सितंबर को नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी।

Tata Nexon Facelift 2023

21,000 रुपये टोकन के साथ बुक किया जा सकता है

स्टीयरिंग पर मिलेगा डिस्प्ले

कार के बहुत सारे फीचर्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही मिल गई है। कंपनी इस कार को केबिन से तो लगभग पूरी तरह बदलने वाली है, लेकिन इसके एक्सटीरियर में हुए बदलाव आपको बहुत प्रभावित करेंगे। नई कार टेस्टिंग के दौरान दिखी है जिसमें स्टीयरिंग व्हील पर मिलने वाले डिस्प्ले का खुलासा हुआ है, वहीं नैक्सॉन फेसलिफ्ट को मल्टी लेयर हेडलैंप्स भी दिए जाने वाले हैं। पहले से खूबसूरत इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को अब और भी जोरदार स्टाइल और डिजाइन में पेश किया जाने वाला है।

End of Feed