ऐसा होगा टाटा नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट का केबिन, स्टीयरिंग के तो क्या ही कहने

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 22, 2023, 09:03 PM IST

Tata Motors भारत में लगातार Nexon EV Facelift की टेस्टिंग कर रही है और इस कार का केबिन हाल में नजर आया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का स्टीयरिंग व्हील एक स्क्रीन के साथ आएगा जो काफी आकर्षक दिख रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन ईवी का केबिन दिखा
  • स्टीयरिंग व्हील पर मिलेगा स्क्रीन
  • लगातार जारी है कार की टेस्टिंग

Tata Nexon EV Facelift Cabin: टाटा नैक्सॉन ईवी की टेस्टिंग भारतीय सडकों पर लगातार जारी है और हाल में ये इलेक्ट्रिक एसयूवी दोबारा दिखाई दी है। इस बार कार का केबिन ददेखने को मिला है जो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। नई नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट की स्टीयरिंग व्हील ग्राहकों को काफी पसंद आने वाली है क्योंकि इसपर एक स्क्रीन दिया गया है। टाटा मोटर्स ने हाल में नई जानकारी उपलब्ध कराई है जिससे नैक्सॉन फेसलिफ्ट के लॉन्च की स्थिति का अंदाजा हो गया है। सूत्रों की मानें तो अगले महीने यानी सितंबर 2023 में नई नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी जाएगी।

Tata Nexon EV Cabin Spied

स्टीयरिं व्ही ग्राहको काफ पसं आन वाल क्योंकि इसप स्क्री दिय गय

लॉन्च के 4 साल में ही 50,000 ग्राहक

टाटा मोटर्स ने जब से नैक्सॉन ईवी मार्केट में लॉन्च की है, तब से ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। अब कंपनी ने बिक्री में नया आंकड़ा छू लिया है, लॉन्च के 4 साल में ही 50,000 ग्राहकों ने इस ईवी को खरीद लि है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी दो वर्जन - प्राइम और मैक्स में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है जो 19.54 लाख तक जाती है। मई 2022 में लॉन्च हुई नैक्सॉन ईवी मैक्स के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक दिया गया है जो स्टैंडर्ड नैक्सॉन से काफी दमदार है।

End of Feed